होम / बिजनेस /  PLI स्‍कीम ने इस सेक्‍टर में पैदा की हैं इतने लाख नौकरियां, और बढ़ेगी रफ्तार 

 PLI स्‍कीम ने इस सेक्‍टर में पैदा की हैं इतने लाख नौकरियां, और बढ़ेगी रफ्तार 

आने वाले समय में अगर और कंपनियां अपने नए संयंत्र स्‍थापित करती हैं तो उसमें भी रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्‍मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मौजूदा समय में महंगाई के साथ अगर कोई ऐसा दूसरा मुद्दा है जो पूरे देश को प्रभावित करता है तो वो है रोजगार.  इसी रोजगार को लेकर उम्‍मीद पैदा करने वाला एक बयान केन्‍द्रीय इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स मिनिस्‍टर अश्विनी वैष्‍णव ने दिया है. उन्‍होंने कहा है कि पिछले पांच साल में भारत सरकार की मोबाइल फोन उत्‍पादन से जुड़ी पीएलआई स्‍कीम ने 5 लाख लोगों को रोजगार दिया है. ये 25 मिलियन फोन का निर्माण करेगी. उन्‍होंने ये भी कहा कि आने वाले समय में और रोजगार पैदा होगा. अश्विनी वैष्‍णव ने ये बात पैडगेट इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के नए मोबाइल के निर्माण संयंत्र के उद्घाटन के अवसर पर कही. 

Xiaomi के लिए फोन बनाती है कंपनी 
केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने इस मौके पर कहा कि पैडगेट इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स ने नोएडा में 256 करोड़ रुपये के निवेश के साथ मोबाइल फैक्‍ट्री लगाई है. कंपनी ने पिछली तिमाही में Xiaomi के लिए फोन का उत्‍पादन शुरू किया है. उन्‍होंने कहा कि  ये फैक्‍ट्री पूरी तरह से स्‍मार्टफोन और फीचरफोन बनाने के लिए सक्षम है. मंत्री ने ये भी कहा कि पैडगेट इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के इस संयंत्र में पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. 

क्‍या बोले कंपनी के कार्यकारी अध्‍यक्ष 
पैडगेट इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के कार्यकारी अध्‍यक्ष सुनील वाचानी ने कहा कि हमारी कंपनी उन कुछ कंपनियों में शामिल है जिसे पीएलआई स्‍कीम का फायदा मिला है. इसका लक्ष्‍य है कि मोबाइल फोन के निर्माण का उत्‍पादन बढ़ाया जाए. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमारा लक्ष्‍य है कि आने वाले समय में भारत में लोकल स्‍मार्टफोन के उत्‍पादन को बढ़ाया जाए. उन्‍होंने कहा कि हमारा ये मानना है कि भारतीय व्‍यापार तंत्र इस क्षेत्र में हमारी विशेषज्ञता और शियोमी की एक्‍सपर्टीज का देश के बिजनेस इकोसिस्‍टम को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगे. उन्‍होंने कहा कि आने वाले 10 महीने में हम एक और सेंटर को खोलने जा रहे हैं जो भारत में हार्डवेयर निर्माण को आगे बढ़ाएगा. 

क्‍या बोले कंपनी के वाइस चेयरमैन? 
कंपनी के वाइस चेयरमैन अतुल लाल ने कहा कि हमारी Xiaomi के साथ पांच साल की लंबी साझेदारी है और हम इस साल एक नए चैप्‍टर की शुरूआत करने जा रहे हैं. सबसे गौरतलब बात ये भी है कि पैडगेट इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स ने अपना संयंत्र ऐसे समय में खोला है जब एप्‍पल भी भारत में अपना निर्माण शुरू कर चुका है. एप्‍पल के प्‍लांट में भी बड़ी संख्‍या में नौकरियां पैदा हुई हैं. एप्‍पल अपने निर्माण को इस साल 100 बिलियन डॉलर तक ले जाने की तैयारी कर रहा है. 

BW Class: GDP के घटने या बढ़ने के क्या मायने हैं, आसान भाषा में समझिए

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

17 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

19 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.