होम / बिजनेस / PLI स्कीम से मैन्युफैक्चरिंग में उछाल, दिसंबर 2025 तक 14 लाख से ज्यादा रोजगार सृजित

PLI स्कीम से मैन्युफैक्चरिंग में उछाल, दिसंबर 2025 तक 14 लाख से ज्यादा रोजगार सृजित

सरकार का मानना है कि आने वाले वर्षों में यह योजना भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में और मजबूत स्थान दिलाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

केंद्र सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI स्कीम का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है. दिसंबर 2025 तक इस योजना के तहत 14 सेक्टरों में 28,748 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की जा चुकी है. इससे 2.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया है और 14.39 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है. सरकार का दावा है कि यह योजना देश को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है.

14 सेक्टरों में 836 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

सरकार ने वर्ष 2021 में 1.97 लाख करोड़ रुपये के बजट प्रावधान के साथ PLI योजना की शुरुआत की थी. दिसंबर 2025 तक 14 सेक्टरों में 836 आवेदनों को मंजूरी दी जा चुकी है. इन प्रोजेक्ट्स के जरिए 2.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित और क्रियान्वित हुआ है.

कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्रालय के अनुसार, इन सेक्टरों ने मिलकर 20.41 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कुल बिक्री दर्ज की है. वहीं 8.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात किया गया है.

इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मा में बड़ी छलांग

इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के क्षेत्र में PLI का सबसे बड़ा प्रभाव देखने को मिला है. 2020-21 के बाद मोबाइल फोन आयात में लगभग 77 प्रतिशत की कमी आई है. अब देश की 99 प्रतिशत से अधिक मोबाइल जरूरत घरेलू उत्पादन से पूरी हो रही है.

फार्मा और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में पहली बार 191 जरूरी दवाओं के कच्चे पदार्थों का घरेलू उत्पादन शुरू हुआ है. इससे करीब 1,785 करोड़ रुपये के आयात में कमी आई है और घरेलू हिस्सेदारी 83.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है.

ऑटो और टेलीकॉम सेक्टर को मिला बूस्ट

ऑटो सेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहनों, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस सेफ्टी सिस्टम में निवेश बढ़ा है. वर्ष 2025-26 में 32,879 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई है. टेलीकॉम और नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स की बिक्री 2019-20 के मुकाबले छह गुना से ज्यादा बढ़ी है. निर्यात बढ़कर 21,033 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में भी 9,200 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश वाले प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है.

घरेलू कंपोनेंट निर्माण पर फोकस

PLI योजना के तहत अब कंप्रेसर, मोटर, कॉपर ट्यूब और LED ड्राइवर जैसे अहम कंपोनेंट्स का निर्माण देश में ही होने लगा है. सरकार ने 2028-29 तक घरेलू वैल्यू एडिशन को 75 से 80 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है.

सोलर मॉड्यूल निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 48 गीगावाट उत्पादन क्षमता विकसित करने की योजना है. इसके लिए करीब 52,942 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया गया है.

रोजगार और निर्यात में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

दिसंबर 2025 तक इस योजना के तहत कुल 14.39 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं. बढ़ते निवेश और निर्यात के आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि PLI स्कीम भारत को आत्मनिर्भर और निर्यात-प्रधान अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभा रही है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

5 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

5 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

6 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

9 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

9 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

6 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

5 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

5 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

12 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

9 hours ago