✕

होम / बिजनेस / IPO से कमाना है मोटा मुनाफा? Plaza Wires बन सकता है बेहतर विकल्प!

IPO से कमाना है मोटा मुनाफा? Plaza Wires बन सकता है बेहतर विकल्प!

Plaza Wires के IPO के लिए 3 दिनों तक बोली लगाई जा सकती है. 4 अक्टूबर 2023 को इस IPO को बंद कर दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्या आपको भी IPO के माध्यम से मोटा मुनाफा कमाने का मन है? अगर हां, तो यह  खबर आपके लिए ही है. पिछले कुछ समय के दौरान शेयर मार्केट में एक के बाद एक जबरदस्त IPOs यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग जारी किए जा रहे हैं. अब अगर आप भी किसी कंपनी के IPO का इंतजार कर रहे हैं तो प्लाजा वायर्स (Plaza Wires) का IPO आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.

क्या करती है Plaza Wires?
प्लाजा वायर्स (Plaza Wires) के IPO को जनता के लिए 29 सितंबर को खोला जाएगा. कंपनी द्वारा अपने शेयर 51 से 54 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर प्रदान किये जाएंगे. कंपनी के शेयरों को लॉट के हिसाब से आवंटित किया जाएगा और हर लॉट की कीमत 277 रूपए और मल्टीपल्स के अनुसार तय की जाएगी. प्लाजा वायर्स के IPO के लिए 3 दिनों तक बोली लगाई जा सकती है और 4 अक्टूबर 2023 को इस IPO को जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा. प्लाजा वायर्स की शुरुआत साल 2006 में हुई थी और कंपनी प्रमुख रूप से केबल, बिजली की तारें इत्यादि का निर्माण करने और इनकी बिक्री का काम करती है. इसके साथ ही कंपनी PCG एवं एक्शन वायर्स (Action Wires) के नाम से एलुमिनियम आधारित केबलें और FMEG (फास्ट-मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स) की बिक्री भी करती है.  

कहां इस्तेमाल होगा IPO का पैसा?
इस IPO के माध्यम से कंपनी का लक्ष्य 71.28 करोड़ रूपए इकट्ठे करने का है. IPO में 1.32 करोड़ से नए इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी. इस IPO के लिए एंकर बुक को गुरुवार, यानी सितंबर 28 को खोला जाएगा. इस IPO के प्रबंधन का जिम्मा पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स (Pantomath Capital Advisors) को सौंपा गया है जबकि Kfin टेक्नोलॉजीज (Kfin Technologies) द्वारा IPO के लिए रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे. अपने उत्पाद के पोर्टफोलियो में बढ़ोत्तरी करने के लिए कंपनी द्वारा इस IPO के माध्यम से इकठ्ठा किए गए पैसे का इस्तेमाल घरों में इस्तेमाल होने वाली बिजली की तारें, केबल तारें, एल्युमीनियम केबल और सोलर केबल जैसे उत्पाद बनाने वाले एक प्लांट के निर्माण के लिए किया जाएगा. इसके साथ ही कंपनी की आम कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने और कैपिटल से संबधित जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कंपनी द्वारा इन पैसों का इस्तेमाल किया जाएगा.
 
यह भी पढ़ें: आज खुल रहा है Sajjan Jindal की इस कंपनी का IPO, जानें हर डिटेल

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा