होम / बिजनेस / IIT में गिरा प्‍लेसमेंट प्रतिशत, इस अहम स्‍ट्रीम के स्‍टूडेंट को भी नहीं मिल रही है नौकरी

IIT में गिरा प्‍लेसमेंट प्रतिशत, इस अहम स्‍ट्रीम के स्‍टूडेंट को भी नहीं मिल रही है नौकरी

लगभग सभी आईआईटी में ऐसा रूझान देखने को मिल रहा है. सभी आईआईटी में प्‍लेसमेंट में कमी देखने को मिली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IIT में प्‍लेसमेंट प्रक्रिया की शुरुआत तो अच्‍छे रूझानों के साथ हुई थी लेकिन अब जो खबर वहां से आ रही है वो निराश करने वाली है. आईआईटी प्‍लेसमेंट में 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है. कंप्‍यूटर साइंस के स्‍टूडेंटस को तक इस साल नौकरी नहीं मिल रही है. इस साल प्‍लेसमेंट में 30 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल रही है. 

टेक स्‍लोडाउन को माना जा रहा है इसकी वजह 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल प्‍लेसमेंट में इस कमी के पीछे टेक स्‍लोडाउन को वजह माना जा रहा है. जबकि पिछले साल हालात इससे भी ज्‍यादा खराब थे लेकिन फिर भी प्‍लेसमेंट अच्‍छी संख्‍या में देखने को मिला था. पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष लगभग 30 प्रतिशत कम देखने को मिल रही है. 

1 दिसंबर से शुरू हुआ है प्‍लेसमेंट 
देशभर की IIT में इस साल 1 दिसंबर से हायरिंग शुरू हुई है. कंपनियां कैंपस में आ जरूर रही हैं लेकिन हायरिंग नहीं कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों का कहना है कि पिछले साल जहां कंपनियों के बीच में हायर करने को लेकर होड़ मची रहती थी लेकिन इस साल स्थिति वैसी देखने को नहीं मिल रही है. एक आईआईटी के करियर डेवलपमेंट सेल के चेयरपर्सन कहते हैं कि इस साल सात दिन के प्‍लेसमेंट अभियान में अब तक 1181 ऑफर मिले हैं. जबकि पिछले साल इनकी संख्‍या 1300 तक थी. उन्‍होंने कहा कि अभी और कुछ कंपनियों के आने की संभावना है.

IIT BHU को मिले इतने ऑफर 
वहीं अगर आईआईटी BHU की बात करें तो उसे सात दिनों के इस प्‍लेसमेंट अभियान में शुक्रवार तक 850 ऑफर मिले हैं. पिछले साल पहले 4 दिन में ही 1000 ऑफर मिल चुके थे. वहीं चेन्‍नई में साइक्‍लोन के असर के कारण कंपनियां पहुंच नहीं पाई. इसी तरह का रूझान आईआईटी बॉम्‍बे में भी देखने को मिल रहा है. पिछले साल स्थिति वहां भी बेहतर थी. 

ये भी पढ़ें: RBI ने बढ़ाया GDP की ग्रोथ रेट का अनुमान, अब सेंट्रल बैंक ने लगाया ये अनुमान
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

9 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

9 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

10 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

13 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

14 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

9 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.