✕

होम / बिजनेस / पीयूष गोयल ने E-commerce के विस्तार पर जताई चिंता, Amazon के निवेश पर भी उठाया सवाल

पीयूष गोयल ने E-commerce के विस्तार पर जताई चिंता, Amazon के निवेश पर भी उठाया सवाल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मानें तो ऑनलाइन शॉपिंग के चलते कंज्यूमर बिहेवियर में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इससे लोगों का सामाजिक जीवन प्रभावित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या भारत में 10 करोड़ छोटे कारोबारियों का हक अमेजन जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां मार रही हैं? कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने बुधवार को देश में ई-कॉमर्स कंपनियों के ग्रोथ और कामकाज के तरीकों पर चिंता जताते हुए कहा कि ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म प्रोडक्ट्स पर भारी छूट को देकर छोटे कारोबारियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. गोयल ने इन ई-कॉमर्स कंपनियों पर छोटे खुदरा विक्रेताओं को समान अवसर नहीं देने का आरोप लगाया है.

ई-कॉमर्स पर जाहिर की चिंता

देश में ई-कॉमर्स के चलते रोजगार और उपभोक्ताओं के वेलफेयर पर पड़े असर को लेकर लॉन्च हुए रिपोर्ट से जुड़े इवेंट में पीयूष गोयल ने कहा, ई-कॉमर्स फर्मों की तेजी से हो रहे विस्तार को हमें उपलब्धि नहीं मानना चाहिए बल्कि ये हमारे लिए चिंता का कारण है. उन्होंने ई-कॉमर्स के चलते समाज में होने वाले संभावित सोशल डिसरप्शन को लेकर चिंता जाहिर की है. पीयूष गोयल ने सवाल करते हुए कहा, ई-कॉमर्स में तेज ग्रोथ के चलते क्या हम बड़े पैमाने पर सोशल डिसरप्शन को न्योता तो नहीं दे रहे हैं? उन्होंने कहा, ये हमारे लिए गर्व करने का विषय नहीं है क्योंकि आज से 10 वर्ष के बाद आधे से ज्यादा बाजार ई-कॉमर्स नेटवर्क का हिस्सा हो जाएगा जो हमारे लिए चिंता का विषय है.

छोटे रिटेलर्स के सामने पैदा होगा संकट 

वाणिज्य मंत्री ने कहा, ई-कॉमर्स कंपनियों का मार्केट शेयर सालाना 27 फीसदी के दर से बढ़ रहा है. इसके चलते देश भर में 10 करोड़ छोटे रिटेलर्स को संकट का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि तीन सालों में ई-कॉमर्स का मार्केट शेयर डबल हो चुका है. 2019 में 4.7 फीसदी ई-कॉमर्स का मार्केट शेयर था जो 2022 में बढ़कर 7.8 फीसदी हो चुका है. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि ई-कॉमर्स उच्च मूल्य, उच्च मार्जिन वाले उत्पादों को खा रहा है। इससे छोटे खुदरा विक्रेताओं को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि ज्यादा मार्जिन के सामान से ही उनकी कमाई अच्छी होती है, हालांकि, पीयूष गोयल ने साफ कहा कि ई-कॉमर्स सभी रिटेल विक्रेताओं को नुकसान नहीं पहुंचाता है.

Amazon पर उठाया सवाल

पीयूष गोयल नेAmazon पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि अमेजन ने बताया था कि उसे 6000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इस नुकसान की भरपाई के लिए कंपनी कहती है कि वह एक अरब डॉलर का निवेश करने जा रहा है. हम कंपनी के निवेश राशि पर ध्यान देते हैं, जबकि हमें यह देखना चाहिए कि यह निवेश किसी सेवा के लिए नहीं आ रहा है. अमेजन ने बैलेंस शीट में एक अरब डॉलर का नुकसान किया और वे उसकी भरपाई के लिए एक अरब डॉलर का निवेश कर रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 hour ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

2 hours ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 hour ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

2 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

2 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

17 hours ago