✕

होम / बिजनेस / Pidilite Industries के शेयर होल्डिंग पैटर्न में बड़ा बदलाव, प्रमोटर्स ने उठाया ये कदम

Pidilite Industries के शेयर होल्डिंग पैटर्न में बड़ा बदलाव, प्रमोटर्स ने उठाया ये कदम

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के दो प्रमोटर्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी हल्की कर ली है. उन्होंने बड़ी संख्या में अपने शेयर बेचे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में बड़ा बदलाव हुआ है. कंपनी के दो प्रमोटर्स ने अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेच दी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी प्रमोटर अपूर्वा नरेंद्रकुमार पारेख ने अपने 150000 शेयर बेचे हैं, जो उनकी कुल हिस्सेदारी का 4.8 प्रतिशत हिस्सा है. यह ब्लॉक डील 3170 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर हुई है. इसी तरह, पूर्वी अपूर्वा पारेख ने भी 50000 शेयर बेच दिए हैं. यह कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी का 6.3% हिस्सा है.

खरीदारी भी देखने को मिली
दोनों प्रमोटर्स ने मिलकर पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में कुल 11.1 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है. उधर, पार्कम डाइस एंड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 3170 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के 200,000 शेयर या 0.03 हिस्सेदारी खरीदी है. पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर कल डेढ़ प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 3,114 रुपए पर बंद हुए. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 3,415 और लो लेवल 2,299 रुपए है. 

तेजी का उठाया फायदा
कल यानी मंगलवार को शेयर मार्केट में तेजी का दौर देखने को मिला. इस तेजी में कई बड़ी डील पूरी की गईं. मौका फायदा उठाते हुए एशिया ऑपर्च्युनिटीज वी (मॉरीशस) लिमिटेड ने 900 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर PNB हाउसिंग के करीब 10 लाख शेयर बेचे. कंपनी के शेयर 1.79% की बढ़ोतरी के साथ 919.80 रुपए पर बंद हुए. इसी तरह, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस प्राइवेट लिमिटेड ने आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड के 226,251 शेयर 555.35 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर बेचे. ऐसे ही AION ज्योति LLC ने ज्योति स्ट्रक्चर्स लिमिटेड के 5,137,879 शेयर बेच डाले. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

5 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

23 minutes ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

35 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

6 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

35 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

23 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago