होम / बिजनेस / Paytm के नुकसान से इस कंपनी को फायदे की आस, CEO ने कही बड़ी बात

Paytm के नुकसान से इस कंपनी को फायदे की आस, CEO ने कही बड़ी बात

रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी को पेटीएम पमेंट्स बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगाने का ऐलान किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की कार्रवाई के बाद से Paytm को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा है. Paytm को अपने यूजर बेस के दरकने का खतरा भी सता रहा है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि RBI के एक्शन के बाद से फोनपे, गूगल पे और मोबिक्विक जैसे पेमेंट ऐप को खूब डाउनलोड किया जा रहा है. अब PhonePe के फाउंडर और CEO समीर निगम ने भी कहा है कि उन्हें अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी के कस्टमर्स का बड़ा हिस्सा मिल सकता है.

क्या कहा निगम ने?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समीर निगम ने कहा कि PhonePe को प्रतिद्वंद्वी कंपनी के ग्राहकों का बड़ा हिस्सा मिल सकता है. हालांकि, उन्होंने प्रतिद्वंद्वी कंपनी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह स्पष्ट है कि वह रिजर्व बैंक की कार्रवाई से पेटीएम पर हुए असर के बारे में बात कर रहे थे. मुंबई टेक वीक (Mumbai Tech Week) में एक सवाल के जवाब में निगम ने कहा - मुझे लगता है कि हमें फायदा होगा. यदि किसी यूनिट को नुकसान है, तो हमें उसका कुछ हिस्सा मिलेगा. यदि मैं यह कहता हूं कि मुझे इसका कोई हिस्सा नहीं मिलेगा, तो मैं पाखंडी कहलाऊंगा. अगर मैं ये कहूं कि हम पूरा हिस्सा हासिल करने की कोशिश करेंगे, तो आप मुझे अवसरवादी कहेंगे. इसलिए मैं दोनों के बीच में रहना चाहूंगा.

Paytm पर यह बोले
फिटनेक कंपनियों के लिए रेगुलेटरी माहौल और रिजर्व बैंक की हालिया कार्रवाई को लेकर भी उन्होंने अपने विचार रखे. समीर निगम ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में मैंने इंडस्ट्री में काफी कुछ सीखा है. अब तक उपलब्ध जानकारी के आधार पर यदि मैं कहूं तो सवालों के घेरे में मौजूद कंपनी को जवाब देने के लिए काफी समय दिया गया था. गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी को पेटीएम पमेंट्स बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगाने की घोषणा की थी, जिसे अब 15 अगस्त से अमल में लाया जाएगा. पहले इसकी डेडलाइन 29 फरवरी थी, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया.

सबसे ज्यादा फायदा किसे?
कुछ वक्त पहले आई ऐप इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म ऐपट्वीक (AppTweak) की रिपोर्ट में बताया गया था कि RBI के एक्शन के बाद से Paytm के प्रतिद्वंदियों को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. 31 जनवरी से छह फरवरी तक फोनपे के डाउनलोड में कम से कम 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. इसी तरह, 1 से 6 फरवरी के बीच  Google Pay के डाउनलोड में भी इजाफा हुआ. यह करीब 14 प्रतिशत बढ़ा था. इसी तरह, MobiKwik का डाउनलोड भी लगभग दोगुना हो गया. 31 जनवरी के बाद से MobiKwik को 280,588 बार डाउनलोड किया गया है. जबकि इस दौरान पेटीएम का डाउनलोड करीब 32 प्रतिशत घटा था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

12 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

12 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

13 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

12 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

8 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

10 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

11 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

12 hours ago