✕

होम / बिजनेस / 86 वर्ष की उम्र में MRF के  'Muscleman' कैंपेन के क्रिएटर Philip Eapen का निधन

86 वर्ष की उम्र में MRF के  'Muscleman' कैंपेन के क्रिएटर Philip Eapen का निधन

Philip Eapen ने एमआरएफ (MRF) को अपने जीवन के लगभग 70 साल समर्पित किए और 2007 से यहां सीनियर एडवाइजर के रूप में कार्य किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एमआरएफ (MRF) के सीनियर एडवाइजर और प्रतिष्ठित 'मसलमैन' (Muscleman) कैंपेन के मास्टरमाइंड फिलिप ईपेन (Philip Eapen) का 7 जुलाई को चेन्नई में 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने एमआरएफ में कई दशक तक काम किया और इसके विकाय में महत्वपूर्ण योगदान दिया.  

एमआरएफ को दिए 70 साल
ईपेन ने एमआरएफ को अपने जीवन के लगभग 70 साल समर्पित किए और 2007 से वह इस कंपनी में सीनियर एडवाइजर के रूप में कार्य कर रहे थे. इससे पहले, वह मार्केटिंग के कार्यकारी निदेशक थे और उन्होंने एमआरएफ इंटरनेशनल और एमआरएफ कॉर्प के निदेशक के रूप में भी काम किया था. उन्होंने इस कंपनी को आगे बढ़ाने में काफी योगदान दिया है.

एमआरएफ ने ईपेन के योगदान को किया याद

एमआरएफ ने ईपेन की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते और उन्हें याद करते हुए कहा है कि एमआरएफ गर्व से ईपेन के 66 साल के कार्यकाल और एमआरएफ टायर्स के विकास और सफलता में उनके असाधारण योगदान के लिए हमेशा याद रखेगा. वे एक विशाल अनुभव और ज्ञान वाले व्यक्ति थे और वह हमेशा हमारे मार्गदर्शक रहेंगे. 

लिंक्डइन पर ईपेन के दामाद ने किया पोस्ट
ईपेन के दामाद और एक इंडिपेंडेंट कम्यूनिकेशन कंसल्टेंट और कंटेट स्पेशलिस्ट गणपति विश्वनाथन (Ganapathy Viswanathan) ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि  “THE DOYEN OF THE TYRE INDUSTRY IS NO MORE.” यानी टायर उद्योग के पुरोधा अब नहीं रहे. 

इसे भी पढ़ें-अब इस मामले में फंसे बाबा रामदेव, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया 50 लाख रुपये जमा करने का आदेश

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

10 hours ago

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

15 hours ago

सरकारी फंड पर कब तक निर्भर रहेंगी ग्राम पंचायतें? RBI ने आय के स्रोत बढ़ाने पर दिया जोर

सरकारी अनुदान पर निर्भरता कम कर अपनी कमाई बढ़ाएं ग्राम पंचायतें, वित्तीय और संस्थागत क्षमता मजबूत करने पर RBI का जोर

15 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

16 hours ago

बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

15 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

14 hours ago