होम / बिजनेस / अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के खिलाफ इकोनॉमी दिखा रही मजबूत लचीलापन: PHD चेंबर

अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के खिलाफ इकोनॉमी दिखा रही मजबूत लचीलापन: PHD चेंबर

मुल्तानी ने कहा, "भविष्य में पिछले 2 सालों के दौरान सरकार की ओर से किए गए कई संरचनात्मक सुधारों के बल पर आर्थिक गतिविधियों की गति मजबूत रहने की उम्मीद है."

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ रही है और वैश्विक बाधाओं को लेकर मजबूत लचीलापन दिखा रही है, एक प्रेस बयान के दौरान पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष प्रदीप मुल्तानी ने ये बात कही.

इकोनॉमी GPS इंडेक्स 
जुलाई 2022 के लिए PHDCCI इकोनॉमी GPS इंडेक्स जून 2022 के 131.3 की तुलना में बढ़कर 141.7 हो गया है. यह इंडेक्स जीएसटी कलेंक्शन में इजाफा, पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में वॉल्यूम ग्रोथ के जरिए डिमांड साइड कंज्यूमर का बर्ताव, पॉलिसी रिफॉर्म की संवेदनशीलता और घरेलू, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक बिजनेस माहौल पर असर के गति को पकड़ता है. 

यहां से मिली मजबूती
मुल्तानी का कहना है कि GPS इंडेक्स में पैसेंजर व्हीकल ग्रोथ एक महत्वपूर्ण डिमांड इंडिकेटर है. जिसने 23.7 परसेंट की ग्रोथ दर्ज की है. ये जून 2022 के 2,75,788 यूनिट से बढ़कर जुलाई में 3,41,112 यूनिट हो गई है. जुलाई 2022 में 3.0 परसेंट की क्रमिक बढ़ोतरी के साथ ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,48,995 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है, जो कि जून 2022 में 1,44,616 करोड़ रुपये था. मुल्तानी ने ये भी बताया कि सेंसेक्स (औसत डेली क्लोजिंग) की क्रमिक वृद्धि जुलाई 2022 में 2.3% बढ़ी है, जो जून 2022 में 53478 अंक से बढ़कर जुलाई 2022 में 54685 अंक हो गई है. 

साल 2022 में कई बड़ी सफलताएं
मुल्तानी ने कहा कि जुलाई 2022 में 600 करोड़ UPI लेन-देन,  5G स्पेक्ट्रम, RBI द्वारा रुपये में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए चालान और भुगतान की इजाजत, महत्वपूर्ण सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) का कुल खरीद मूल्य 2,70,384 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2022 में FDI निवेश 8400 करोड़ डॉलर समेत कई चीजें तारीफ के काबिल हैं.

मुल्तानी ने कहा, "भविष्य में पिछले 2 सालों के दौरान सरकार की ओर से किए गए कई संरचनात्मक सुधारों के बल पर आर्थिक गतिविधियों की गति मजबूत रहने की उम्मीद है."

VIDEO: Maruti Suzuki Grand Vitara: जानिए, फीचर्स, माइलेज, कीमत और लॉन्चिंग डेट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

13 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

14 hours ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

16 hours ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

16 hours ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

17 hours ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.