होम / बिजनेस / Corona की खबर ने फार्मा कंपनियों को दिया बूस्टर डोज, उड़ान पर शेयर

Corona की खबर ने फार्मा कंपनियों को दिया बूस्टर डोज, उड़ान पर शेयर

फार्मा कंपनियों के शेयरों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहा. इस दौरान, इनके शेयरों में अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोरोना (Corona) काल में सबसे ज्यादा फायदा दवा कंपनियों को हुआ था. अब जब जेएन.1 नामक नाम कोरोना वैरिएंट के मामले बढ़ने की खबर सामने आई है, तो फार्मा और डायग्नोस्टिक कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. आज यानी 22 दिसंबर को इनमें कई प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई. देश के कई शहरों में कोरोना के इस वैरिएंट के केस सामने आ चुके हैं. इस तरह का पहला मामला 8 दिसंबर को मिला था, जिसके बाद केंद्र ने राज्यों को निरंतर निगरानी बनाए रखने की सलाह दी थी.  

ब्रोकरेज फर्म ने दी Buy रेटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना के बढ़ते मामलों ने फार्मा कंपनियों के लिए बूस्टर डोज का काम किया है. आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 52 सप्ताह के उच्चतम 16,500.90 पर पहुंच गया. पीरामल फार्मा की बात करें, तो कंपनी का शेयर BSE 9.04% की उछाल के साथ 140.50 रुपए पर पहुंच गया है. पिछले 5 दिनों में यह 10.89% चढ़ चुका है. ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को 'Buy' रेटिंग देते हुए 180 का टारगेट प्राइज सेट किया है.  

ये भी पढ़ें - SpiceJet में निवेश का ऐलान करने वाले Mahapatra दंपति के बारे में कितना जानते हैं आप?

इनमें भी आज आई तेजी
इसी तरह, Astra Zeneca Pharma के शेयर भी 14.05% की बढ़त के साथ 5,399.90 रुपए पर पहुंच गए हैं. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में यह स्टॉक 16.63% का रिटर्न दे चुका है. J B Chemicals and Pharmaceuticals के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 8.94% की बढ़त के साथ 1,620 रुपए पर बंद हुआ. Gland Pharma के शेयर भी तेजी से भाग रहे हैं. तीन प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ आज यह स्टॉक 1,865 रुपए के लेवल पर पहुंच गया. वहीं, Divi's Laboratories, Glenmark Pharmaceuticals, Dr Reddy's और Natco Pharma के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए. बाजार के हाल की बात करें तो BSE सेंसेक्स 241.86 अंक की तेजी के साथ 71,106.96 और NSE का निफ्टी 94.35 अंकों के उछाल के साथ 21,349.40 के लेवल पर बंद हुआ.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

1 hour ago

मध्य प्रदेश में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल हब, अडानी ग्रुप करेगा ₹2,500 करोड़ का निवेश

यह अत्याधुनिक मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शिवपुरी में स्थापित होगी, इस परियोजना से 5,000 रोजगार और 50 से अधिक MSME को बढ़ावा मिलेगा.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

12 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

बड़ी खबरें