होम / बिजनेस / पिता बनने पर अपने कर्मचारियों को 3 महीने की छुट्टी देगी ये मेडिकल कंपनी

पिता बनने पर अपने कर्मचारियों को 3 महीने की छुट्टी देगी ये मेडिकल कंपनी

मेडिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी फाइजर इंडिया अपने पुरुष कर्मचारियों के लिए खास नीति लेकर आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फाइजर इंडिया (Pfizer India) अपने पुरुष कर्मचारियों के लिए एक खास नीति लेकर आई है. कंपनी ने 12-हफ्ते के पैटरनिटी लीव पॉलिसी (Paternity Leave Policy) का ऐलान किया है. फाइजर इंडिया ने डाइवर्सिटी एवं समावेशन से जुड़ी अपनी पहल के तहत ये कदम उठाया है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह नई पॉलिसी एक जनवरी 2023 से प्रभावी हो गई है. खास बात यह है कि बॉयोलॉजिकल पिता के साथ-साथ बच्चों को गोद लेने वाले पिता भी इस पॉलिसी के तहत करीब 3 महीने की पैटरनिटी लीव ले सकते हैं.

ऐसे उठा पाएंगे लाभ
इस पॉलिसी के तहत पिता बनने वाले कर्मचारी 2 साल के भीतर इन छुट्टियों का लाभ उठा पाएंगे. पैटरनिटी लीव लेने वालों को एक बार में कम-से-कम दो हफ्ते और अधिक-से-अधिक छह हफ्ते की छुट्टी मिल सकती है. इसके अलावा, किसी समस्या की स्थिति में कर्मचारी कैजुअल लीव आदि सहित कंपनी की लीव पॉलिसी में शामिल अन्य लीव भी ले पाएंगे.

मिलेंगे समान अधिकार 
मीडिया रिपोर्ट में फाइजर इंडिया निदेशक (पीपुल एक्सपीरियंस) शिल्पी सिंह के हवाले से कहा गया है, 'हमारा मानना है कि प्रगतिशील कार्यस्थल का पता ऐसी प्रैक्टिस से चलता है, जिसमें लोगों को सबसे पहले रखा जाता हो. 12-हफ्ते की पैटरनिटी लीव पॉलिसी से निश्चित तौर पर हमारे पुरूष सहकर्मियों और उनके पार्टनर्स को पैरेंटहुड के खूबसूरत पलों का आनंद लेने का मौका मिलेगा. इस तरह की प्रगतिशील नीति कार्यस्थल पर समानता की शक्ति को अपनाने के साथ-साथ पैरेंट के रूप में पुरुष एवं महिला दोनों को समान अधिकार देने की हमारी कोशिश है'. बता दें कि भारत में फाइजर इंडिया के कर्मचारियों की संख्या 5,500 है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

13 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

14 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

14 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

15 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

16 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

15 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

10 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

13 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

14 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

19 hours ago