होम / बिजनेस / 3 साल पुराने Deactivate खातों को लेकर अब सरकार लाने जा रही है नया नियम, ये होगा इससे फायदा  

3 साल पुराने Deactivate खातों को लेकर अब सरकार लाने जा रही है नया नियम, ये होगा इससे फायदा  

केन्‍द्र सरकार की एक समिति हाल ही में 20 दिसंबर को आयोजित हुई मीटिंग में इस मसले को सभी स्‍टेकहोल्‍डरों के सामने उठा चुकी है. इस मीटिंग में सभी की ओर से भी अपनी चिंता बताई गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कई बार ऐसा होता है कि जब आप सोशल मीडिया का इस्‍तेमाल करना बंद कर देते हैं, लेकिन आपका एकाउंट और पर्सनल जानकारी फिर भी उस प्‍लेटफार्म पर बनी रहती है. लेकिन केन्‍द्र सरकार आने वाले समय में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्‍शन कानून के तहत कंपनियों के लिए नियम बनाने जा रही है कि तीन साल से डिएक्टिव खातों की पर्सनल जानकारी को डिलीट करना अनिवार्य हो जाएगा. सरकार जल्‍द ही इस दिशा में ड्राफ्ट सभी की चर्चा के लिए सामने ला सकती है. 

क्‍या कहता है ये ड्राफ्ट? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि केन्‍द्र सरकार डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्‍शन कानून को अगस्‍त 2023 में पास कर चुकी है. कानून के कुछ क्‍लॉज को परिभाषित करने के लिए अतिरिक्‍त प्रावधानों को करने की जरूरत होती है. इन्‍हीं को लेकर केन्‍द्र सरकार जल्‍द ही एक कंसलटेंशन पेपर जारी करने को लेकर काम कर रही है. सरकार जल्‍द इसे लाकर 2024 में इन्‍हें अधिसूचित कर सकती है. सरकार की अधिसूचना के बाद कंपनियों को उपयोगकर्ताओं के पर्सनल डेटा को डिलीट करना होगा. केन्‍द्र सरकार डेटा प्रोटेक्‍शन को और मजबूत बनाने की दिशा में इस बदलाव को कर रही है. 

ये भी पढें: हो गई Azad Engineering की लिस्टिंग, निवेशकों को मिला इतना फायदा

किन-किन क्षेत्रों में बदलाव होगा लागू? 
अगर ये अधिसूचित हो जाता है तो आने वाले दिनों में ये बदलाव जिन क्षेत्रों पर लागू होगा उनमें ई-कॉमर्स, ऑनगेमिंग के इंटरमीडिएट्री और सोशल मीडिया कंपनियों पर लागू हो सकता है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इन सभी कंपनियों के 2 करोड़ से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर हैं. इसमें ये भी प्रावधान किया गया है कि डेटा को डिलीट करने से पहले कंपनियों को ग्राहकों को नोटिफिकेशन भेजना होगा. ये नोटिफिकेशन उन्‍हें उपयोगकर्ता के तीन साल होने से 48 घंटे पहले भेजना होगा. हालांकि इस दौरान उपयोगकर्ता को ये भी बताना होगा कि के खाते को डिलीट नहीं किया जाएगा. सरकार की चिंता व्‍यक्तिगत जानकारियों से है. इसे सुरक्षित करने को लेकर सरकार ये प्रावधान ला रही है. 

20 दिसंबर को सरकार इस पर कर चुकी है चर्चा 
हालांकि सरकार इस मामले को लेकर हाल ही में 20 दिसंबर को हुई मीटिंग में चर्चा कर चुकी है. इसमें सरकार की समिति की ओर से सभी स्‍टेकहोल्‍डरों के सामने ये बात रखी गई थी. गौरतलब ये भी है कि इस मीटिंग में शामिल हुए कई लोगों ने ये भी कहा था कि अगर डेटा डिलीट करने के बाद सरकार या उनके अधिकारी किसी खाताधारक की पर्सनल जानकारी मांगते हैं तो वो क्‍या करेंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago