✕

होम / बिजनेस / देश की एयरलाइन कंपनियों को लेकर लोगों ने दिखाई नाराजगी, सामने आइ ये समस्‍याएं 

देश की एयरलाइन कंपनियों को लेकर लोगों ने दिखाई नाराजगी, सामने आइ ये समस्‍याएं 

इस सर्वे में देश के 302 जिलों से 47000 से ज्‍यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, इसमें 66 प्रतिशत उत्‍तरदाता पुरुष थे जबकि 34 प्रतिशत उत्‍तरदाता महिलाएं थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के एविएशन सेक्‍टर को जहां बड़ी उम्‍मीदों के साथ देखा जा रहा है, वहीं इस सेक्‍टर की विमान कंपनियों की सर्विस को लेकर जो सर्वे सामने आया है, उसने सभी को परेशान कर दिया है. सर्वे में जहां यात्रियों ने कुछ विमान सेवाओं की समय सीमा को लेकर सवाल उठाया है वहीं कुछ ने विमान कंपनियों के व्‍यवहार को लेकर सवाल उठाया है. ये सर्वे लोकल सर्किल नाम की एक जानकारी देने वाली वेबसाइट के जरिए किया गया है. 

क्‍या कहते हैं इस सर्वे के आंकड़े? 
हाल ही में सर्दी के मौसम में एयरपोर्ट पर जिस तरह की परेशानियों का सामना यात्रियों को करना पड़ा उसे सभी जानते हैं. लेकिन इस सर्वे में कई चौंकाने वाले तथ्‍य सामने आए हैं. सर्वे के आंकड़े कहते हैं कि टाटा समूह के स्‍वामित्‍व वाली एयर इंडिया और विस्‍तारा जैसी फ्लाइटों में समय की समस्‍या देखने को मिली थी. जबकि इसी को लेकर 55 प्रतिशत लोगों का कहना है कि एयरक्राफ्ट की मरम्‍मत भी ठीक से नहीं होता है. 38 प्रतिशत लोगों ने एयरक्राफ्ट के स्‍टाफ के व्‍यवहार को लेकर सवाल उठाया है. जबकि अगले 38 प्रतिशत लोगों को कहना है कि समय को लेकर पारदर्शिता की एयरलाइन में बड़ी समस्‍या है. 24 प्रतिशत लोगों ने कस्‍टमर से जुड़े मामलों को लेकर सवाल उठाया है 24 प्रतिशत ने मनोरंजन से जुड़े साधनों की बदहाली को लेकर अपनी बात कही है. सर्वे एजेंसी के अनुसार, लोगों ने स्‍पाइस जेट को एयर इंडिया और विस्‍तार से बेहतर नहीं बताया है. 59 प्रतिशत लोगों ने इसे लेकर समय की समस्‍या की बात कही है. 

सभी एयरलाइन में ये भी है समस्‍या 
लोकल सर्किल नाम की एजेंसी के सर्वे में कई और अहम बातें भी सामने आई हैं. सर्वे कहता है कि 48 प्रतिशत लोगों के लिए दूसरा सबसे बड़ा विषय फ्लाइट के कैंसिल होने पर उसकी समय से सूचना देने और टिकट रद्दीकरण से जुड़ा हुआ है. जबकि स्‍पाइसजेट के साथ अन्‍य प्रासंगिक मुद्दे, सामान प्रबंधन, विमान की गुणवत्‍ता और रखरखाव, फूड क्‍वॉलिटी, एयरक्राफ्ट में मनोरंजन साधनों की क्‍वॉलिटी, और कर्मचारियों का व्‍यवहार जैसी समस्‍याएं हैं. 

इंडिगो को लेकर लोगों ने कही ये बात 
इंडिगो मौजूदा दौर में भारत के एविएशन सेक्‍टर की वो कंपनी है जो मार्केट लीडर है. लेकिन इस मार्केट लीडर को लेकर ही सबसे ज्‍यादा सोशल मीडिया पर लोगों ने शिकायत की है. सर्वे कहता है कि लोगों का इसे लेकर कहना है कि कर्मचारियों का व्‍यवहार यात्रियों को प्रभावित करने में विफल रही है. 46 प्रतिशत लोगों ने विमान कंपनी के कर्मचारियों के व्‍यवहार और विनम्रताक को लेकर सवाल उठाया है. इसी तरह से अकासा एयर को लेकर 75 प्रतिशत लोगों का कहना है कि कंपनी की कस्‍टमर सेवा मानकों के अनुरूप नहीं है. जबकि 50 प्रतिशत ने समय को लेकर सवाल उठाया है. 

ये भी पढ़ें: इस कंज्यूमर फूड्स ब्रैंड ने फंडिंग में जुटाए 20 करोड़ रुपये, जानते हैं कौन हैं निवेशक
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

14 hours ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

14 hours ago

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

14 hours ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

16 hours ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

16 hours ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago