✕

होम / बिजनेस / India और US में लोग दिन में इतने घंटे सुन रहे हैं ऑडियो कंटेट, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह

India और US में लोग दिन में इतने घंटे सुन रहे हैं ऑडियो कंटेट, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह

इस सर्वे को दो देशों में किया गया है जिनमें भारत और अमेरिका शामिल हैं. भारत में जहां 900 से ज्‍यादा और अमेरिका में 1100 से ज्‍यादा लोगों ने इसमें भाग लिया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ सालों में ऑडियो कंटेट की बढ़ती लोकप्रियता की स्थिति ये है कि उसके सब्‍सक्राइबर लगातार बढ़ रहे हैं. इसी ऑडियो कंटेट को लेकर पिछले कई सालों से सर्वे कर रही संस्‍था रेडशीर स्‍ट्रैटजी कंसलटेशन का नया सर्वे कई चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है. सर्वे बता रहा है कि भारत और अमेरिका जैसे देशों में लोग एक दिन में ऑडियो कंटेट लगभग 1.5 घंटे तक सुन रहे हैं. इस सर्वे में भारत और अमेरिका के लोगों ने भाग लिया है. 

क्‍या कहते हैं सर्वे के आंकड़े? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेडशीर स्‍ट्रैटजी कंसल्‍टेशन के आंकड़े बता रहे हैं कि जहां 2021 में ऑडियो कंटेट सुनने वाले लोग हर दिन में 1.3 घंटा प्रतिदिन ऑडियो कंटेट को सुन रहे थे वहीं दूसरी ओर 2022 में इसकी संख्‍या में इजाफा हो गया. 2022 में ये 1.3 घंटे से बढ़कर 1.5 घंटे तक जा पहुंचा. इस सर्वे को दो देशों में किया गया जिनमें अमेरिका और भारत शामिल थे. अमेरिका में जहा इस सर्वे में 1121 लोगों ने भाग लिया तो वहीं भारत में इस सर्वे में 903 लोगों ने भाग लिया. 

आखिर क्‍यों पसंद कर रहे हैं लोग 
इस ऑडियो कंटेट को लेकर लोगों की बढ़ती पसंद के कारण को जानने के लिए जब उनसे पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि ऑन डिमांड ऑडियो क्लिप मिलना सबसे अच्‍छा फीचर है. इसी तरह इन ऑडियो क्लिप में कंटेट की विविधता और क्‍वॉलिटी से लेकर उनकी लोकप्रियता भी इसकी एक बड़ी वजह है. जबकि ज्‍यादातर लोगों ने कहा कि बेहतर मूल्य निर्धारण और अधिक लचीले भुगतान की प्रक्रिया इसे और बेहतर बनाती है. 

किन प्‍लेटफॉर्म को पसंद कर रहे हैं लोग 
सर्वे के आंकड़े बता रहे हैं कि गूगल पॉडकास्‍ट, स्‍पॉटीफाई, और पॉकेट एफएम के ज्‍यादातर उपयोगकर्ताओं ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 38 प्रतिशत यूजरों को यूट्यूब के माध्‍यम से नई सीरिज की जानकारी मिली जबकि 37 प्रतिशत यूजरों ने सोशल मीडिया विज्ञापनों के माध्‍यम से और 17 प्रतिशत ने किसी के द्वारा रेफर किए जाने के बाद इसका इस्‍तेमाल किया है.  

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने जम्‍मू शहर को दी नायाब सौगात, पूरी तरह से बदल जाएगी तस्‍वीर
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ट्रंप की रूस पर प्रतिबंधों में छूट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, फिर भी सप्लाई पर संकट बरकरार

पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. रूस से ईंधन निर्यात बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

इस हफ्ते खुलेंगे जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर के IPO, ₹31,638 करोड़ जुटाने की तैयारी

21 अक्टूबर को खुलेगा जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ, 10.3 लाख करोड़ रुपये वैल्यूएशन का लक्ष्य

2 hours ago

AI शेयरों में बिकवाली और महंगे क्रूड का दबाव, आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?

शुक्रवार को सेंसेक्स 413.66 अंक चढ़कर 74,729.27 पर और निफ्टी 148.80 अंक मजबूत होकर 23,146.15 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago


बड़ी खबरें

AI शेयरों में बिकवाली और महंगे क्रूड का दबाव, आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?

शुक्रवार को सेंसेक्स 413.66 अंक चढ़कर 74,729.27 पर और निफ्टी 148.80 अंक मजबूत होकर 23,146.15 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

ट्रंप की रूस पर प्रतिबंधों में छूट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, फिर भी सप्लाई पर संकट बरकरार

पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. रूस से ईंधन निर्यात बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

इस हफ्ते खुलेंगे जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर के IPO, ₹31,638 करोड़ जुटाने की तैयारी

21 अक्टूबर को खुलेगा जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ, 10.3 लाख करोड़ रुपये वैल्यूएशन का लक्ष्य

2 hours ago

विरोध प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल के नए दिशानिर्देश, पत्रकारों को ID कार्ड और सुरक्षा पर जोर

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने विरोध प्रदर्शनों और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए नए दिशानिर्देश अपनाए हैं.

2 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago