होम / बिजनेस / कम इन्वेस्टमेंट में अच्छे रिटर्न वाले इस बिज़नेस आईडिया के बारे में जानते हैं आप? 

कम इन्वेस्टमेंट में अच्छे रिटर्न वाले इस बिज़नेस आईडिया के बारे में जानते हैं आप? 

मोती की खेती (Pearl farming) ऐसा बिज़नेस है, जिसमें कम निवेश में मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोई भी बिज़नेस शुरू करने के लिए ज़रूरत होती है, एक घांसू प्लान और उस पर खर्च होने वाला पैसा. कई बार प्लान कमजोर होता है, तो कई बार पैसों का इंतजाम नहीं हो पाता. लेकिन यदि कोई ऐसा प्लान हो, जिसके सफल होने की गारंटी हो, मुनाफा भी मोटा हो और पैसा भी ज्यादा न लगाना पड़े, तो? आज हम आपको ऐसे ही एक बिज़नेस आईडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महज चंद हजार के इन्वेस्टमेंट पर अच्छा-खासा रिटर्न दे सकता है.

बढ़ रहा रुझान
मोती की खेती (Pearl farming) ऐसा बिज़नेस है, जिसमें कम निवेश में मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है. पिछले कुछ सालों में मोती की खेती की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है. गुजरात, ओडिशा और बंगलुरु में इस बिज़नेस आईडिया पर काफी काम हो रहा है. इस व्यवसाय को सिर्फ कुछ हजार रुपए से शुरू किया जा सकता है. अगर आप मोती की खेती को बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार 50 फीसदी सब्सिडी भी देती है.

खेली के लिए क्या चाहिए?
अब सवाल आता है कि मोती की खेती के लिए क्या साजो-सामान होना चाहिए? इसके लिए ज़रूरत होती है एक तालाब की. इस खेती में सीप की भूमिका अहम होती है. खास बात ये है कि इसके लिए राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाता है और यदि आप तालाब की व्यवस्था नहीं कर सकते, तो इसका इंतजाम भी करवाया जा सकता है. अगर आप बड़े पैमाने पर बिज़नेस करना चाहते हैं, तो सरकार इन्वेस्टमेंट पर 50 फीसदी तक सब्सिडी भी देती है. वैसे, मोती की खेती के लिए लोग खुद तालाब खुदवा भी लेते हैं.

कैसे होती है खेती?
मोती की खेती के लिए वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण ज़रूरी है. कहीं-कहीं सरकार खुद फ्री में ट्रेनिंग करावाती है. इस खेती के लिए सीप चाहिए, जिन्हें सरकारी संस्थान या मछुआरों से खरीदा का सकता है. सीप को तालाब के पानी में कुछ दिनों के लिए रखा जाता है. इसके बाद उनमें धूप और हवा लगाई जाती है, ताकि उनका कवच और मांसपेशियां ढीली हो जाएं. मांशपेशियां ढीली होने पर सीप की सर्जरी कर इसके अंदर एक सांचा डाल जाता है. जैसे ही सांचा सीप को चुभता है, उसके अंदर से एक पदार्थ निकलता है. थोड़ी देर के बाद सांचा मोती की शक्ल में तैयार हो जाता है. आप सांचे में कोई भी आकृति डालकर उस डिजाइन का मोती तैयार कर सकते हैं. बता दें कि डिजाइनर मोती की आजकल बहुत मांग है.

निवेश और मुनाफा
अब बात आती है निवेश और मुनाफे की. दक्षिण भारत के राज्यों में सीप की क्वालिटी काफी अच्छी होती है. लिहाजा यदि आप इसे वहां से मंगवाते हैं तो अच्छे रहेगा. इस काम पर होने वाले खर्च के अलावा, बाकी छोटे-मोटे खर्च मिलाकर 50 से 60 रुपए में यह काम शुरू हो सकता है. एक सीप से दो से 3 मोती मिल जाते हैं, जिन्हें 125 से 200 रुपए में बेचा जा सकता है. एक मीडियम तालाब में 1,000 से अधिक सीप डाले जा सकते हैं. ऐसे में आप कमाई का अंदाजा लगा सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

3 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

5 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

5 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

5 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

3 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

13 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

5 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

5 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

5 hours ago