✕

होम / बिजनेस / Max Healthcare में KKR ने बेची अपनी पूरी 27% हिस्सेदारी, ब्लॉक डील के जरिए हुआ सौदा

Max Healthcare में KKR ने बेची अपनी पूरी 27% हिस्सेदारी, ब्लॉक डील के जरिए हुआ सौदा

ये डील 350-361.9 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में हुई है, जो कि 12 अगस्त की क्लोजिंग से 3.29 परसेंट डिस्काउंट पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म KKR ने Max Healthcare Institute में अपनी पूरी 26.7 परसेंट हिस्सेदारी 9290 करोड़ रुपये में बेच दी है. इस डील के जरिए 26 करोड़ से ज्यादा शेयरों की ब्लॉक डील हुई है. खबर के बाद इसमें 1.3 परसेंट की गिरावट आई ये 357 रुपये के भाव तक फिसल गया, लेकिन फिलहाल में इसमें पौने तीन परसेंट की तेजी है और ये 371.75 रुपये के इंट्राडे हाई पर है. 

Max Healthcare में ब्लॉक डील
ये डील 350-361.9 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में हुई है, जो कि 12 अगस्त की क्लोजिंग से 3.29 परसेंट डिस्काउंट पर है. ब्लॉक डील के जरिए हुई हिस्सा बिक्री तीन चरणों में हुई है. जिसमें कुल 26 करोड़ शेयर बेचे गए.  KKR ने  Radiant के साथ मिलकर Max Healthcare में 80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर साल 2018 में 49.7 फीसदी हिस्सेदारी 2,120 करोड़ रुपये में खरीदी थी. 

KKR ने कब-कब बेचा हिस्सा
पिछले साल जून के मुताबिक KKR की कंपनी Kayak Investments के पास Max Healthcare के 45.63 करोड़ शेयर था या 47.24 परसेंट हिस्सेदारी थी. 29 सितंबर 2021 को उसने 8.44 करोड़ शेयर 2,956 करोड़ रुपये में बेच दिए. इन शेयरों को HDFC Mutual Fund, Veritas Funds Plc और SBI Mutual Fund जैसी संस्थाओं ने खरीद लिया. इसके बाद मार्च 2022 में भी Kayak Investments ने 10 परसेंट शेयर 340 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा और 3300 करोड़ रुपये जुटाए. इन शेयरों को SBI Mutual Fund, Pension Fund Global और Smaller Cap World Fund ने खरीदा था.

VIDEO: पुलिस की लाठियों से किया गया स्वागत पर्यटकों का 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 hour ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 hour ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

3 hours ago

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

17 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

19 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

20 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 hour ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 hour ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

3 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

17 hours ago