होम / बिजनेस / PCSI Survey: नवंबर में कंज्यूमर सेंटीमेंट हुआ कमजोर, सामने आईं ये वजह
PCSI Survey: नवंबर में कंज्यूमर सेंटीमेंट हुआ कमजोर, सामने आईं ये वजह
रिफाइनिटिव-इप्सोस के मासिक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि शहरी भारतीयों के लिए नवंबर में कंज्यूमर सेंटीमेंट कमजोर हुआ है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि शहरी भारतीयों के लिए नवंबर 2023 में कंज्यूमर सेंटीमेंट कमजोर हुआ है. Refinitiv-Ipsos PCSI मासिक सर्वेक्षण के अनुसार, अर्थव्यवस्था, नौकरी, पर्सनल फाइनेंस और निवेश को लेकर सेंटीमेंट यानी धारणा पहले के मुकाबले कमजोर हुई है. PCSI के परिणाम चार तरह के इंडेक्स से तय होते हैं, जिनमें गिरावट देखने को मिली है. पीसीएसआई आर्थिक उम्मीद उप-सूचकांक 2.9 प्रतिशत अंक नीचे रहा है; पीसीएसआई रोजगार विश्वास ("नौकरियां") उप-सूचकांक में 0.1 प्रतिशत अंक की गिरावट आई है; पीसीएसआई वर्तमान व्यक्तिगत वित्तीय स्थितियां ("वर्तमान स्थितियां") उप-सूचकांक में 0.3 प्रतिशत अंक की कमी आई है; और पीसीएसआई निवेश माहौल ("निवेश") उप-सूचकांक में 1.0 प्रतिशत अंक की गिरावट दर्ज की गई है.
क्या रही इसकी वजह?
रिफाइनिटिव-इप्सोस प्राथमिक उपभोक्ता भावना सूचकांक (Refinitiv-Ipsos Primary Consumer Sentiment Index - PSCI) के अनुसार, नवंबर 2023 में शहरी भारतीयों के लिए कंज्यूमर सेंटीमेंट 1.0 प्रतिशत अंक कमजोर हुआ है. इप्सोस इंडिया के सीईओ अमित अदारकर ने कहा कि पिछले महीने के दौरान अर्थव्यवस्था को लेकर उपभोक्ता धारणा कमजोर हुई है. वैश्विक आर्थिक मंदी और यूक्रेन एवं इजरायल में युद्ध के कारण ग्लोबल सेंटीमेंट प्रभावित हुए हैं. हालांकि, भारत काफी लचीलापन दिखा रहा है, लेकिन यह वैश्विक वृहद परिस्थितियों से अछूता नहीं है. कंज्यूमर सेंटीमेंट में कमजोरी का एक अन्य कारण त्योहार के बाद का माहौल भी है. आमतौर पर फेस्टिवल गुजरने के बाद पर्सनल फाइनेंस और बचत के लिए निवेश के साथ ही बिग-टिकट आइटम्स को खरीदने की धारणा कम हो जाती है. इसके अलावा, साल के खत्म होने में कुछ दिन ही बचे हैं, ऐसे में कंपनियां नियुक्तियों पर फोकस करने के बजाए वित्तीय वर्ष के जरूरी काम निपटाने में लगी हैं.
भारत दूसरे स्थान पर
सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय सूचकांक में भारत दूसरे स्थान पर है. 29 देशों में से, इंडोनेशिया (63.2) इस महीने उच्चतम राष्ट्रीय सूचकांक स्कोर रखता है. जबकि भारत (63.1) दूसरे स्थान पर है, पिछले महीने भारत ने उच्चतम स्कोर हासिल किया था. मेक्सिको (60.8) एकमात्र अन्य देश है, जिनका राष्ट्रीय सूचकांक स्कोर 60 या उससे अधिक है. बता दें कि वैश्विक उपभोक्ता विश्वास सूचकांक सभी सर्वेक्षण किए गए देशों के समग्र या "राष्ट्रीय" सूचकांकों का औसत है. इस महीने के आंकड़े इप्सोस के ग्लोबल एडवाइजर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 29 देशों के 75 वर्ष से कम आयु के 21,000 से अधिक वयस्कों के मासिक सर्वेक्षण पर आधारित है. यह सर्वेक्षण 20 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2023 के बीच किया गया था. इप्सोस विश्व स्तर पर सबसे बड़ी बाजार अनुसंधान और पोलिंग कंपनियों में से एक है, जो 90 बाजारों में काम कर रही है और 20,000 से अधिक लोगों को रोजगार दे रखा है.
टैग्स