होम / बिजनेस / गिरकर फिर संभले Paytm के शेयर, क्या इसे निवेश का मौका माना जाए?

गिरकर फिर संभले Paytm के शेयर, क्या इसे निवेश का मौका माना जाए?

शेयर बाजार में आज गिरावट दिखाई दे रही है, लेकिन Paytm के शेयरों में तेजी बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ (RBI) की कार्रवाई के बाद से Paytm के शेयरों में सुनामी देखने को मिली. कंपनी के शेयर लगातार गिरते रहे और निवेशकों के आंसू बहते रहे. अब Paytm के शेयरों में कुछ मजबूती नजर आ रही है. आज यानी सोमवार को कंपनी के शेयर ग्रीन लाइन पकड़कर आगे बढ़ रहे हैं. खास बात ये है कि बाजार में गिरावट है, इसके बावजूद Paytm के शेयरों में तेजी आई है. ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि क्या इसे कंपनी के शेयरों में निवेश का सही मौका माना जाए?

EBITDA इतना होगा प्रभावित
RBI ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट बैंक पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे. इससे पेटीएम की आर्थिक सेहत बुरी तरह प्रभावित हुई है. One97 Communications के शेयरों में इस दौरान बड़ी गिरावट आई है. Paytm स्टॉक मार्केट में One97 Communications से ही लिस्टेड है. कंपनी का कहना है कि आरबीआई के कदमों का उसके EBITDA पर 300 से 500 करोड़ रुपए का असर पड़ सकता है. पेटीएम को लेकर हर रोज कोई न कोई नई खबर सुनने को मिल रही है. ऐसे में निवेशक घबराए हुए हैं, उनके मन में एक सवाल यह भी चल रहा है कि स्टॉक का भविष्य क्या होगा. 

दूरी में ही है समझदारी
गिरकर संभले पेटीएम के शेयर भले ही निवेश के लिए आकर्षक लग रहे हों, लेकिन फिलहाल इसमें जोखिम ज्यादा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी के कई बिजनेस के भविष्य को लेकर अभी कुछ भी ठीक से नहीं कहा जा सकता. एक और नेगेटिव खबर आते ही स्टॉक फिर से गोता लगाने लगेंगे. दूसरे शब्दों में कहें तो Paytm के शेयर की कीमत फेयर वैल्यू से कम बनी रहने की आशंका हमेशा रहेगी. लिहाजा, इसे खरीदारी के मौके के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. फिलहाल, इससे दूरी बनाए रखने में ही समझदारी है.

ऐसी रही है शेयरों की चाल
खबर लिखे जाने तक Paytm के शेयर डेढ़ प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 426.35 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. पिछले 5 दिनों में ये सरे 3.05% और एक महीने में 38.43% नीचे आ चुका है. जबकि बीते छह महीने में इसने 50.64% की डुबकी लगाई है. यदि इस साल अब तक इसकी चाल की बात करें, तो कंपनी के शेयर 34.01% लुढ़क चुके हैं. Paytm के शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 998.30 रुपए है. लिहाजा अंदाजा लगा सकते हैं कि शेयर कहां से कहां आ गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

16 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

19 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

19 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

21 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

19 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

16 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

17 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

19 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

19 hours ago