होम / बिजनेस / बड़ा सवाल: Paytm के जिन शेयरों में मचा था कत्लेआम, वो अचानक कैसे चढ़ गए? 

बड़ा सवाल: Paytm के जिन शेयरों में मचा था कत्लेआम, वो अचानक कैसे चढ़ गए? 

नियमों के उल्लंघन को लेकर RBI की सख्त कार्रवाई के बाद से Paytm के शेयरों में जारी गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लग गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की कार्रवाई के बाद पेटीएम के शेयरों में सुनामी देखने को मिली थी. लगातार पांच कारोबारी सत्रों से कंपनी का शेयर भारी गिरावट का सामना कर रहा था. मंगलवार को भी Paytm के शेयरों की कमजोर शुरुआत हुई थी, लेकिन बाद में इसने एकदम से इसने उछाल पकड़ ली. कारोबार के दौरान इसमें 8% से ज्यादा की तेजी देखी गई. हालांकि, बाद में कुछ गिरावट आई, मगर स्टॉक ग्रीन लाइन पर ही बंद हुआ. अब सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि पेटीएम के शेयर ऊपर की तरफ चढ़ने लगे हैं?  

उछाल के 2 प्रमुख कारण
इससे पहले Paytm के शेयरों में 42 प्रतिशत से अधिक गिरावट आई थी और निवेशकों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा था. कंपनी का शेयर 5 दिनों में 760.65 रुपए से टूटकर 395.50 रुपए तक आ गया था. पेटीएम के शेयरों में उछाल के पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं. पहला- राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि Paytm के खिलाफ ED की जांच नहीं चल रही है. दूसरा - कंपनी RBI की कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट जाने के बजाए खामियों को दूर करने पर फोकस कर रही है. 

निवेशकों को मिली राहत
हाल में आईं कुछ खबरों में कहा गया था कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) पेटीएम के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है, लेकिन अब राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने इससे इनकार कर दिया है. इससे पहले, पेटीएम ने भी स्पष्टीकरण जारी कर कहा था कि ईडी की कोई जांच नहीं चल रही है. न ही कंपनी ने किसी तरह से धनशोधन कानून का उल्लंघन किया है. राजस्व सचिव के इस स्पष्टीकरण से निवेशकों को कुछ राहत मिली है. यदि पेटीएम ED जांच के घेरे में आती तो उसकी मुश्किलों में इजाफा हो सकता था और इससे निवेशकों की चिंता बढ़ सकती थी.   

कुछ और समय की मांग
बताया जा रहा है कि पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने हाल ही में आरबीआई अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें कंपनी द्वारा उठाए गए जरूरी कदमों से अवगत कराया. Paytm ने आरबीआई से 29 फरवरी के बाद भी कुछ समय मांगा है, ताकि सभी चिंताओं को दूर किया जा सके. बता दें कि यह खबर भी सामने आई थी कि मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज पेटीएम वॉलेट खरीदने की योजना बना रही है. हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसकी ऐसी कोई योजना नहीं है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

19 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

22 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

22 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

23 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

23 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

22 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

19 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

20 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

21 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

22 hours ago