होम / बिजनेस / दिन बदला पर नहीं बदले हालात, Paytm के शेयरों में जारी है सुनामी 

दिन बदला पर नहीं बदले हालात, Paytm के शेयरों में जारी है सुनामी 

आज शेयर बाजार में तेजी का माहौल है. कल की गिरावट से बाजार बाहर निकल गया है, लेकिन पेटीएम के शेयरों में गिरावट जारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व ऑफ ऑफ इंडिया (RBI) की कड़ी कार्रवाई के बाद पेटीएम (Paytm) के शेयरों में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. गुरुवार को यानी बजट वाले दिन कंपनी के शेयरों को भारी नुकसान उठाना पड़ा और आज भी वही स्थिति बनी हुई है. शुक्रवार को बाजार खुलने के साथ ही Paytm के शेयरों में गिरावट जारी है. खबर लिखे जाने तक इनमें 20 फीसदी की गिरावट दर्ज हो चुकी थी. ये लगातार दूसरा सत्र है, जब स्टॉक में 20% का लोअर सर्किट लगा है. 

इस आशंका से टूट रहे शेयर
रिजर्व बैंक ने हाल ही में पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगाया है, जिसके कंपनी की आय पर असर पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है. इसी आशंका के चलते वन 97 कम्युनिकेशंस के स्टॉक का डूबना जारी है. बता दें कि Paytm स्टॉक मार्केट में 97 कम्युनिकेशंस के नाम से सूचीबद्ध है. 31 जनवरी को पेटीएम के शेयर 761 के स्तर पर बंद हुए थे. फिलहाल यह 487.20 पर कारोबार कर रहा है. कल बाजार के बंद होने के बाद पेटीएम मैनेजमेंट ने अपना पक्ष रखा था, लेकिन इसके बाद भी कंपनी के शेयरों का गिरना जारी है. इसका मतलब है कि बाजार कंपनी की सफाई से संतुष्ट नहीं है. 

विजय शेखर शर्मा ने कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RBI के सख्त कदम के बाद कई ब्रोकरेज फर्म ने Paytm स्टॉक को लेकर अपना रुख कड़ा कर लिया, जिससे बिकवाली बढ़ गई है. जैफरीज ने स्टॉक को डाउनग्रेड कर दिया है. इसी तरह, JP मार्गेन ने इसका टारगेट प्राइज 900 से घटाकर 600 कर दिया है. वहीं, सीएलएसए ने भी Target Price 960 से घटाकर 750 कर दिया है. लगातार जारी गिरावट के बीच, कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि पेटीएम का ऐप काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी काम करता रहेगा. सपोर्ट के लिए टीम का धन्यवाद. हमारे पास हर समस्या का समधान है. देश की सेवा करते रहेंगे.

इतना हो सकता है नुकसान
RBI ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सर्विस पर रोक लगा दी थी. रिजर्व बैंक ने आदेश देते हुए कहा था कि 29 फरवरी, 2024 के बाद से पेमेंट प्लेटफॉर्म अपने खातों या वॉलेट में नई जमा स्वीकार नहीं कर पाएगा. केंद्रीय बैंक ने अपने बयान कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35A के तहत की गई है. आरबीआई ने मार्च 2022 में पेटीएम पेमेंट्स बैंक से नए कस्टमर्स जोड़ना बंद करने को कहा था. इस बैन से Paytm को भारी नुकसान की आशंका है. अटकलें लगाई जा रही है कि आरबीआई की कार्रवाई से पेटीएम को 500 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हो सकता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

29 minutes ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

4 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

29 minutes ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

4 hours ago