✕

होम / बिजनेस / Paytm ने जापान की फर्म में बेची हिस्सेदारी, शेयर में आई उछाल

Paytm ने जापान की फर्म में बेची हिस्सेदारी, शेयर में आई उछाल

शुक्रवार के कारोबार में पेटीएम के शेयर 3.60 प्रतिशत बढ़कर अपने एक साल के उच्चतम मूल्य 990.90 रुपये पर पहुंच गए. साल-दर-तारीख (YTD) आधार पर इस शेयर में 50.44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97Communications) ने जापान के PayPay कॉरपोरेशन में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री को मंजूरी दे दी है. पेटीएम ने शेयर मार्किट को दी जानकारी में कहा है कि Paytm सिंगापुर की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 6 दिसंबर, 2024 को हुई बैठक में PayPay कॉर्पोरेशन, जापान में स्टॉक अधिग्रहण अधिकार (SAR) की बिक्री को मंजूरी दे दी है. कंपनी द्वारा इस घोषणा के बाद शुक्रवार को पेटीएम के शेयरों में जबरदस्त तेजी दिखी. कंपनी के शेयर एनएसई पर 2.04 प्रतिशत की उछाल के साथ 975.35 रुपये और बीएसई पर 2.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 975.80 रुपये पर बंद हुए. 

बीएसई, एनएसई ने मांगा था जवाब
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेटीएम, PayPay कॉर्पोरेशन में अपनी हिस्सेदारी सॉफ्टबैंक ग्रुप को बेचने के लिए 250 मिलियन डॉलर(लगभग 2,000 करोड़ रुपये) के डील को अंतिम रूप देने के करीब है. इस खबर के बाद पेटीएम की पैरेंट कंपनी- वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर पर निवेशक टूट पड़े. इसके बाद रिपोर्ट को लेकर स्टॉक एक्सचेंज- बीएसई और एनएसई ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था. इस स्पष्टीकरण के जवाब में पेटीएम ने डील की जानकारी दी है. 

52 वीक हाई पर शेयर
शुक्रवार के कारोबार में पेटीएम के शेयर 3.60 प्रतिशत बढ़कर अपने एक साल के उच्चतम मूल्य 990.90 रुपये पर पहुंच गए. साल-दर-तारीख (YTD) आधार पर इस शेयर में 50.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इसी अवधि के दौरान बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स में 13.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें, पेटीएम ने सितंबर 2024 तिमाही के दौरान सूचीबद्ध होने के बाद अपना पहला तिमाही लाभ दर्ज किया. पेटीएम का मुनाफा दूसरी तिमाही में 928.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछली तिमाही में 839 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड घाटा हुआ था. पेटीएम ने FY24 की दूसरी तिमाही में 290 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago