✕

होम / बिजनेस / Paytm ने जारी किया रिजल्ट, 36% घटा रेवेन्यू और कंपनी को हुआ 208 करोड़ का नुकसान

Paytm ने जारी किया रिजल्ट, 36% घटा रेवेन्यू और कंपनी को हुआ 208 करोड़ का नुकसान

फिनटेक जाएंट पेटीएम ने रिजल्ट जारी किया है. कंपनी का घाटा मामूली कम होकर 208 करोड़ रुपए रहा. कंपनी के रेवेन्यू में 36% की गिरावट दर्ज की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फिनटेक कंपनी पेटीएम ने अपनी दिसंबर तिमाही (Q3FY25) के नतीजे जारी किए. फिनटेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी पेटीएम (Paytm) का शुद्ध घाटा मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में घटकर 208 करोड़ रुपये पर आ गया. जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 220 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि यह सितंबर तिमाही के नतीजों से उलट है, जिसमें कंपनी ने 930 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था.

रेवेन्यू 36 फीसदी घटा

Paytm ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका रेवेन्यू 36 फीसदी घटकर 1,828 करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 2,850 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि तिमाही आधार पर, रेवेन्यू में 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई. कंपनी ने बताया कि GMV में बढ़ोतरी, सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू में बढ़ोतरी और फाइनेंशियल सर्विसेज के डिस्ट्रीब्यूशन से होने वाली आय में बढ़ोतरी के चलते तिमाही आधार पर उसके रेवेन्यू में इजाफा हुआ. 

कंपनी ने बताया कि 1,828 करोड़ रुपये के कुल रेवेन्यू में से 1,003 करोड़ रुपये उसके पेमेंट बिजनेस (तिमाही आधार पर 6 फीसदी की बढ़ोतरी) से आए. वहीं फाइनेंशियल सर्विसेज से 502 करोड़ रुपये (तिमाही आधार पर 34 फीसदी की बढ़ोतरी) और मार्केटिंग सेवाओं से 267 करोड़ रुपये आए.

खर्च में 31 फीसदी की कमी आई

पेटीएम ने बताया कि दिसंबर तिमाही के दौरान उसके खर्च में सालाना आधार पर 31 फीसदी की कमी आई और यह 2,219 करोड़ रुपये रहा. दिसंबर तिमाही के दौरान ही, पेटीएम ने जापान के पेपे कॉरपोरेशन में अपनी हिस्सेदारी को 28 करोड़ डॉलर (2,372 करोड़ रुपये) में बेचा. इसके चलते पेटीएम का कैश बैलेंस दिसंबर तिमाही में बढ़कर 12,850 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो सितंबर तिमाही के अंत में 9,999 करोड़ रुपये था.

2009 में हुई थी पेटीएम की शुरुआत

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने अगस्त 2009 में पेटीएम पेमेंट ऐप को लॉन्च किया था, इसके फाउंडर विजय शेखर शर्मा है. अभी देश में पेटीएम के 30 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं. पेटीएम का मार्केट कैप करीब 28 हजार करोड़ रुपए है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

10 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

13 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

14 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

10 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

10 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

14 hours ago