✕

होम / बिजनेस / Paytm के तिमाही नतीजों पर RBI की सख्ती का दिखा असर, घाटा बढ़ा, कमाई घटी

Paytm के तिमाही नतीजों पर RBI की सख्ती का दिखा असर, घाटा बढ़ा, कमाई घटी

RBI ने इसी साल पेटीएम पेमेंट बैंक के संचालन पर रोक लगा दी थी, इसके चलते Paytm को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम ने अपने तिमाही आंकड़े जारी कर दिए हैं. इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा की गई कार्रवाई ने कंपनी को किस हद तक प्रभावित किया है. Paytm की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने आज मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया है कि उसके शुद्ध घाटे में इजाफा हुआ है, जबकि रिवेन्यु में कमी आई है. कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटा पिछले साल के 358.4 करोड़ से बढ़कर 840 करोड़ रुपए हो गया है.

बेहतरी की जताई उम्मीद 
इस तिमाही के दौरान वन97 कम्युनिकेशंस का ऑपरेशंस से रिवेन्यु 36 प्रतिशत घटकर 1,502 करोड़ पहुंच गया है. एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,342 करोड़ रुपए था.  वित्‍त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 792 करोड़ रुपए का रहा. कंपनी का कहना है कि लागत घटाने पर फोकस किया जा रहा है. कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले समय में उसकी आय और मुनाफा दोनों में सुधार होगा. लागत घटाने, मर्चेंट बेस में विस्तार, लोन डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में रिकवरी और जीएमवी के बेहतर होने का असर कंपनी के कारोबार पर देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें - अमेरिका में अमेरिकियों से ज्यादा कमा रहे भारतीय, इन आंकड़ों के सामने आते ही छिड़ी बहस

शेयरों में आया उछाल
भारतीय रिजर्व बैंक ने इसी साल जनवरी में वन97 कम्युनिकेशंस की Paytm Payments Bank Limited (PPBL) के ऑपरेशंस पर प्रतिबंध लगा दिए थे. इस वजह से कंपनी का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इधर, खराब तिमाही नतीजों के बावजूद Paytm के शेयर तेजी से भाग रहे हैं. आज दोपहर एक बजे तक कंपनी के शेयर करीब 4 प्रतिशत की उछाल के साथ 462.80 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. हालांकि, इस साल अब तक इस शेयर में 28.37% की गिरावट देखने को मिली है. जबकि पिछले एक साल में यह आंकड़ा 45.06% रहा है. Paytm का 52 वी का हाई लेवल 998.30 रुपए रहा है. बता दें कि पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने अगस्त 2009 में Paytm  ऐप लॉन्च किया था. विजय शेखर शर्मा की इस कंपनी ने खासतौर पर कोरोना काल के समय तेजी से तरक्की हासिल की थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

20 hours ago