होम / बिजनेस / Paytm का घाटा बढ़ा लेकिन आय में 89% की जोरदार तेजी, देखिए कैसे रहे नतीजे

Paytm का घाटा बढ़ा लेकिन आय में 89% की जोरदार तेजी, देखिए कैसे रहे नतीजे

Paytm की आय में हालांकि जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आय 88.5 परसेंट बढ़कर 1,679.6 करोड़ रुपये पहुंच गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Paytm का घाटा और बढ़ गया है. डिजिटल फाइनेंशिल कंपनी One97 Communications ने बताया है कि उसका घाटा जून तिमाही में बढ़कर 644.4 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि इसी तिमाही में पिछले साल 380.2 करोड़ रुपये था. 

Paytm की आय में जोरदार उछाल
Paytm की आय में हालांकि जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आय 88.5 परसेंट बढ़कर 1,679.6 करोड़ रुपये पहुंच गई. Paytm का कहना है कि 
मजबूत मॉनेटाइजेशन, डिवाइस सब्सक्रिप्शन और हाई मार्जिन बिजनेस जैसे कि लेंडिंग में बढ़ोतरी के चलते आय में ये जोरदार ग्रोथ देखने को मिली है. इसके अलावा EBITDA घाटा 93 करोड़ रुपये कम हुआ है, ये अब 275 करोड़ रुपये हो गया है. जिसके चलते कंपनी का मुनाफा 197% बढ़कर 726 करोड़ रुपये हो गया है. 

ऑपरेटिंग मुनाफा पर नजर
BSE फाइलिंग में कंपनी ने बताया है कि बेहतर लागत का फायदा उठाते हुए कंपनी अब कामकाजी मुनाफा को हासिल करने के रास्ते पर चल पड़ी है. इस तिमाही में पेमेंट रेवेन्यू का नेट पेमेंट मार्जिन 35 परसेंट बढ़ा है, जो कि पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में 17 परसेंट था. पेमेंट मार्जिन बढ़ने की वजह डिवाइस सब्सक्रिप्शन में लगातार ग्रोथ, ऑनलाइन मर्चेंट्स बिजनेस के मार्जिन ग्रोथ में सुधार, मौजूदा पार्टनर्स के साथ बेहतर बातचीत जिससे कि पेमेंट प्रोसेसिंग चार्ज में कमी आई. Paytm को भरोसा है कि इस वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में ऑपरेटिंग मुनाफा को हासिल कर लेगी. 

लोन डिस्बर्सल में में बढ़ोतरी
Paytm के जरिए लोन डिस्बर्सल में 779 परसेंट का इजाफा देखने को मिला है, ये 5,554 करोड़ रुपये पहुंच गया है. Paytm ने बताया कि फाइनेंशिल सर्विसेज बिजनेस में करीब 4 गुना उछाल आया है, तिमाही आधार पर ये 61 परसेंट बढ़ा है, फाइनेंशिल सर्विसेज बिजनेस अब कुल रेवेन्यू में 16 परसेंट की हिस्सेदारी रखता है. जो कि लोन डिस्बर्सल बिजनेस में रेवेन्यू कलेक्शन के चलते हुआ है. इसके अलावा कंपनी का मंथली ट्रांजैक्टिंग यूजर यानी (MTU) इस तिमाही में बढ़कर 7.48 करोड़ पहुंच गया है, जो कि सालाना आधार पर 49 परसेंट ग्रोथ है और तिमाही आधार पर 6 परसेंट. मर्चेंट बेस भी बढ़कर 2.83 करोड़ हो गया है. 

VIDEO: Amazon के बाद अब Walmart में भी छंटनी`


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

1 day ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

1 day ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

1 day ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

1 day ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

1 day ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

3 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

7 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

4 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

9 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

9 hours ago