होम / बिजनेस / Paytm Payments Bank के सामने अभी भी चुनौतियों का अंबार, आसान नहीं आगे की राह

Paytm Payments Bank के सामने अभी भी चुनौतियों का अंबार, आसान नहीं आगे की राह

पेटीएम पेमेंट्स बैंक में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं, लेकिन ये बदलाव RBI को खुश करने के लिए काफी नहीं हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की कार्रवाई से बैकफुट पर आए पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) में बड़े पैमाने पर बदलाव हुए हैं. कंपनी के चेयरमैन विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने इस्तीफा दे दिया है और नए बोर्ड का गठन किया गया है. कंपनी इसके माध्यम से यह दर्शाना चाहती है कि वो RBI के निर्देशों को लेकर गंभीर है और बदलाव की दिशा में काम कर रही है. लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या RBI इससे संतुष्ट हो जाएगा? एक्सपर्ट्स का मानना है कि भले ही Paytm Payments Bank में बड़े बदलाव हुए हैं, मगर आरबीआई सिर्फ बोर्ड बदलने से अपना सख्त रवैया नहीं छोड़ने वाला. अगले कुछ हफ्तों के दौरान नए बोर्ड के कामकाज की समीक्षा पर ही सबकुछ निर्भर करेगा.

ये है सबसे पहले काम
वहीं, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के नए बोर्ड से जुड़े सदस्यों का कहना है कि उनका पहला काम चेयरमैन की नियुक्ति करना है और उसके बाद RBI की तरफ से बताई गई खामियों को यथासंभव दूर करना है. कंपनी का नया बोर्ड उन सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करने के लिए कदम उठाएगा, जिसे लेकर रिजर्व बैंक के कार्रवाई की है. पेटीएम पेमेंट बैंक के चेयरमैन विजय शेखर शर्मा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके अलावा, Paytm की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के नॉमिनी डायरेक्टर भावेश गुप्ता के भी बोर्ड से इस्तीफे की खबर है.

सरकार की भी है नजर
RBI की तरह ही वित्त मंत्रालय भी पेटीएम बैंक में चल रहे गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं. हालांकि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि इस बारे में जो भी फैसला होगा वह RBI ही लेगा. फिलहाल जो जानकारी सामने आ रही है कि उससे स्पष्ट है कि रिजर्व बैंक को संतुष्ट करना पेटीएम बैंक के नए बोर्ड के लिए भी आसान नहीं होगा. इतना जरूर है कि शर्मा के बोर्ड से बाहर होने के बाद यह भरोसा बढ़ेगा कि पेटीएम बैंक अब एक स्वतंत्र वित्तीय संस्थान के तौर पर ज्यादा बेहतर ढंग से काम कर सकेगा. RBI की नजर इस पर होगी कि नया बोर्ड सामने लाइ गई खामियों को दूर करने के लिए क्या कदम उठता है. इसके अलावा, ग्राहकों के हितों की सुरक्षा के लिए उसने क्या इंतजाम किए हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

1 hour ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

4 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

5 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

6 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

6 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

5 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

1 hour ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

2 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

4 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

4 hours ago