✕

होम / बिजनेस / कौन हैं मुसीबत में Paytm का साथ छोड़ने वाले Surinder Chawla, क्यों तोड़ा रिश्ता?

कौन हैं मुसीबत में Paytm का साथ छोड़ने वाले Surinder Chawla, क्यों तोड़ा रिश्ता?

सुरिंदर चावला के पास बैंकिंग सेक्टर में काम का लंबा अनुभव है. वह HDFC बैंक का भी हिस्सा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुश्किलों में घिरी पेटीएम (Paytm) को एक और बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स एक अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) के एमडी एवं सीईओ सुरिंदर चावला (Surinder Chawla) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चावला का इस्तीफा ऐसे समय में हुआ है, जब PPBL भारतीय रिजर्व बैंक की सख्त कार्रवाई से बाहर निकलने की कोशिश कर रही है. पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में चावला की इस्तीफे की जानकारी दी है.

इस वजह से दिया इस्तीफा
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की तरफ से बताया गया है कि कंपनी के MD एवं CEO सुरिंदर चावला ने व्यक्तिगत कारणों और बेहतर भविष्य की संभावनाएं तलाशने के लिए इस्तीफा दे दिया है. उन्हें 26 जून को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा. चावला पिछले साल जनवरी में ही PPBL का हिस्सा बने थे. उनके कार्यकाल में ही नियामक मानकों के उल्लंघन के चलते कंपनी रिजर्व बैंक के निशाने पर आई. RBI ने 31 जनवरी को कार्रवाई करते हुए कहा था कि पीपीबीएल 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट, फास्टैग और अन्य डिवाइस में जमा या टॉप-अप स्वीकार नहीं कर पाएगी. बाद में इस समयसीमा बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया था.

चावला को 3 दशक का अनुभव
रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद पेटीएम के प्रमोटर विजय शेखर शर्मा भी पीपीबीएल के अंशकालिक गैर-कार्यकारी चेयरमैन पद से इस्तीफा दे चुके हैं. इसके अलावा, PPBL के निदेशक मंडल का पुनर्गठन भी किया गया है. वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में 49% हिस्सेदारी है. सुरिंदर चावला के पास करीब 3 दशक का बैंकिंग सेक्टर का अनुभव है. पेटीएम पेमेंट बैंक से जुड़ने से पहले Surinder Chawla RBL बैंक में ब्रांच बैंकिंग हेड की भूमिका निभा रहे थे. वह HDFC Bank, Standard Chartered Bank और ABN AMRO Bank का भी हिस्सा रहे हैं. चावला ने सिटी बैंक में बतौर इंडस्ट्रियल ट्रेनी के तौर पर भी काम किया था. 

इधर, ढलान पर हैं शेयर
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) के एमडी एवं सीईओ सुरिंदर चावला के इस्तीफे का Paytm के शेयरों पर कुछ असर पड़ता है या नहीं, आज स्पष्ट हो जाएगा. कल कंपनी के शेयर करीब 2 प्रतिशत के नुकसान के साथ 404.50 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 दिनों में ये शेयर 3.26% और इस साल अब तक 37.39% लुढ़क चुका है. रिजर्व बैंक की कार्रवाई के चलते Paytm को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. उसमें एक नुकसान शेयरों में आई गिरावट भी है. बता दें कि Paytm स्टॉक मार्केट में वन97 कम्युनिकेशंस के नाम से लिस्टेड है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

9 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

10 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

10 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

13 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

13 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

13 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

9 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

10 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

10 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

14 hours ago