होम / बिजनेस / Paytm ने इस बैंक के साथ की साझेदारी, ट्रांसफर किया अपना नोडल अकाउंट
Paytm ने इस बैंक के साथ की साझेदारी, ट्रांसफर किया अपना नोडल अकाउंट
आरबीआई की ओर से निर्देश दिया गया था कि जिस यूजर का खाता पेटीएम पेमेंट बैंक से लिंक है वो समय से अपने खाते को दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर ले.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पेटीएम पेमेंट बैंक के खाताधारकों को आरबीआई की ओर से दी गई 29 फरवरी की तारीख को अब 15 मार्च 2024 तक कर दिया गया है. इस तारीख के आगे बढ़ने के साथ ही पेटीएम (Paytm) ने अपने नोडल खाते को भी ट्रांसफर कर दिया है. पेटीएम और एक्सिस बैंक में हुई इस साझेदारी से फायदा ये होगा कि मर्चेंट पहले की तरह सीमलैस लेन देन कर पाएंगे. पहले ये खाता पेटीएम पेमेंट्स बैंक में हुआ करता था.
एक्सचेंज को कंपनी ने दी है जानकारी
पेटीएम (Paytm) की ओर से एक्सचेंज को दी गई जानकारी में उसने बताया है कि अपने नोडल (मुख्य खाते) को पेटीएम पेमेंट्स बैंक से हटाकर एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर दिया है. पेटीएम को ऐसा करना इसलिए भी जरूरी था कि आरबीआई की पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक के बाद अगर वो ये कदम नहीं उठाता तो उसके मर्चेंट को ट्रांजैक्शन करने में परेशानी आ सकती थी. ऐसे में अब पेटीएम ने अपना मुख्य खाता एक्सिस में ट्रांसफर कर दिया है.
RBI ने दिया था ये निर्देश
आरबीआई की ओर से पेटीएम के यूजर के लिए कई सवालों के जवाब दिए गए थे. इसमें ज्यादातर सवालों के जवाब में आरबीआई ने कहा था कि अगर आपका खाता पेटीएम पेमेंट बैंक से लिंक है तो आप उसे दूसरे बैंक में समय से अटैच कर दें. वन97 कम्यूनिकेशन की ओर से जानकारी दी है कि ये कदम उसने आरबीआई के निर्देशों के बाद उठाया है. आरबीआई की ओर से कहा गया है कि अगर आपका खाता पेटीएम पेमेंट बैंक की बजाए किसी दूसरे बैंक से अटैच होता है तो आप सीमलैस ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.
आरबीआई की कार्रवाई ने खड़ी की परेशानी
आरबीआई की ओर से पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ जो कार्रवाई की गई है उसके कारण अभी तक कंपनी को भारी नुकसान हो चुका है. कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है जिससे कंपनी को रेवेन्यू का नुकसान हो रहा है. RBI की इस कार्रवाई का असर आने वाली तिमाही में कंपनी के नतीजों पर भी पड़ने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: Paytm को लेकर RBI ने दिए आपके मन में चल रहे सवालों के जवाब? जान लीजिए क्या हैं ये
टैग्स