होम / बिजनेस / घाटे में चल रही Paytm, लेकिन CEO शर्मा उठाते रहेंगे मोटी सैलरी

घाटे में चल रही Paytm, लेकिन CEO शर्मा उठाते रहेंगे मोटी सैलरी

19 अगस्त को हुए एक अहम टेस्ट में विजय शेखर शर्मा पास हो गए थे. वार्षिक बैठक (AGM) में 99.6% शेयरहोल्डर्स ने उन्हें लीडरशिप रोल में बनाए रखने के पक्ष में वोट किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारी-भरकम घाटे में चल रही पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा को मोटी सैलरी मिलती रहेगी. दरअसल, 19 अगस्त को हुए एक अहम टेस्ट में शेखर पास हो गए थे. वार्षिक बैठक (AGM) में 99.6% शेयरहोल्डर्स ने उन्हें लीडरशिप रोल में बनाए रखने के पक्ष में वोट किया था. इसके अलावा, शेयरहोल्डर्स ने उनके वेतन से संबंधित रिजॉल्यूशन के समर्थन 94.48 प्रतिशत वोट किए थे. इस वजह से शर्मा पद पर रहते हुए मोटी सैलरी उठाते रहेंगे.

शेयरहोल्डर्स ने नहीं मानी सलाह
पेटीएम की AGM से पहले तीन प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म्स - InGovern, Institutional Investor Advisory Services India (IIAS) और Stakeholders Empowerment Services ने शेयरहोल्डर्स को सलाह दी थी कि शर्मा की CEO और एमडी पद पर पुनः नियुक्ति के खिलाफ वोट करें, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. शेयरहोल्डर्स ने विजय शेखर शर्मा पर पुन: विश्वास जताया. IiAS ने कहा था कि विजय शेखर शर्मा ने कंपनी के लाभ को लेकर कई वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं आकर सके. लिहाजा हम मानते हैं कि प्रबंधन को बोर्ड को पेशेवर बनाने पर विचार करना चाहिए.

शर्मा को मिलती है इतनी सैलरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Paytm के सीईओ शर्मा को सालाना 4 करोड़ रुपए कैश कम्पंसेशन मिलता है. उनका वेतन अगले 3 साल के लिए फिक्स रहेगा. हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि दूसरे कर्मचारियों की तरह उन्हें इंक्रीमेंट नहीं मिलेगा. बता दें कि पेटीएम का शेयर 2,150 रुपए के लिस्टिंग प्राइज़ की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत गिर चुका है, जिससे शेयरधारकों को काफी नुकसान हुआ है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

7 hours ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

8 hours ago

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

8 hours ago

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

11 hours ago

वैश्विक बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: रिपोर्ट

मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में 53.51% की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसने वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी. साथ ही, अमेरिकी डॉलर रुपये के मुकाबले 4.26% मजबूत हुआ, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.

12 hours ago

बड़ी खबरें

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

7 hours ago

AAP में बड़ी राजनीतिक हलचल, राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में होंगे शामिल

राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी भाजपा में शामिल होने की बात कही है.

7 hours ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

8 hours ago

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

8 hours ago

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसर ही मताधिकार से वंचित, 65 अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील एम.आर. शमशाद ने अदालत में दलील देते हुए इसे पूरी तरह मनमाना और अनुचित बताया है.

10 hours ago