✕

होम / बिजनेस / Credit Card से करें इनकम टैक्स का भुगतान, रिफंड के साथ ऐसे मिलेगा कैशबैक

Credit Card से करें इनकम टैक्स का भुगतान, रिफंड के साथ ऐसे मिलेगा कैशबैक

टैक्सपेयर्स के लिए 7 जून, 2021 को इनकम टैक्स पोर्टल लॉन्च किया गया था. ये पोर्टल टैक्सपेयर्स को कई तरह के लाभ देता है, जिससे उनकी टैक्स देनदारियां आसान हो जाती हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आईटीआर (Income Tax Return) फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है. अगर आपने अभी तक आईटीआर फाइल नहीं किया है और जल्द करने वाले हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम आएगी. दरअसल, आईटीआर फाइल करने के बाद आप अपने टैक्स का भुगतान क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की मदद से करते हैं, तो आप उससे कैशबैक का लाभ भी उठा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आपको ये कैशबैक कैसे मिलेगा?

टैक्स भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल फायदेमंद
इनकम टैक्स पोर्टल पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके टैक्स का भुगतान करने का विकल्प काफी सुविधा प्रदान करता है. यह बैंक ट्रांसफर या नकद लेन-देन की आवश्यकता के बिना तत्काल टैक्स भुगतान की अनुमति देता है. इसके अतिरिक्त, यह आपको उन स्थितियों में भी अपने टैक्स दायित्वों को पूरा करने में सक्षम बनाकर लेट फीस और ब्याज से बचाता है, जब आपके पास लिमिटेड कैश होता है.

तुरंत मिलता है पेमेंट कंफर्मेशन 
क्रेडिट कार्ड से अपने टैक्स का पेमेंट करने से आपके पेमेंट का तुरंत कंफर्मेंशन मिल जाता है. चेक या बैंक ट्रांसफर जैसे पुराने तरीकों का एसेसमेंट होने में समय लग सकता है, जिससे यह अनिश्चितता बनी रहती है कि आपका पेमेंट कंफर्म हुआ है या नहीं. इसके विपरीत, क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर तुरंत कंफर्मेंशन मिलती है, जिससे आपकी चिंता भी दूर हो जाती है.

इन कार्ड पर मिलता है रिवॉर्ड
भारत में केवल कुछ ही क्रेडिट कार्ड इनकम टैक्स पेमेंट पर रिवॉर्ड पॉइंट प्रदान करते हैं. इसमें एचडीएफसी बिज ब्लैक (HDFC Biz black) और एचडीएफसी बिज पावर (HDFC Biz Power) क्रेडिट कार्ड, टैक्स पेमेंट के लिए रिवॉर्ड पॉइंट प्रदान करते हैं. ये कार्ड क्रमशः इनकम टैक्स और जीएसटी पेमेंट पर क्रमशः 16 प्रतिशत और 8 प्रतिशत तक की बचत प्रदान करते हैं. 

ये कार्ड देते हैं कॉम्प्लीमेंट्री फ्लाइट टिकट का बेनेफिट
इनके अलावा कई अन्य क्रेडिट कार्ड ऐसे हैं, जो इनकम टैक्स पेमेंट करने पर माइलस्टोन लाभ प्रदान करते हैं. जैसे कि अगर आप एसबीआई विस्तारा कार्ड/आईडीएफसी विस्तारा कार्ड का इस्तेमाल करके टैक्स का भुगतान करते हैं, तो आप माइलस्टोन तक पहुंचने पर कॉम्प्लीमेंट्री फ्लाइट टिकट प्राप्त कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-iPhone 16 सीरीज में मिलेगा ये खास अपडेट, पहले हे बेहतर होगा आईफोन चलाने अनुभव

क्रेडिट कार्ड से टैक्स पेमेंट करने का तरीका
1. सबसे पहले आयकर विभाग के पोर्टल पर जाकर आपको आईटीआर दाखिल करके टैक्स का भुगतान करने के लिए चालान जनरेट करना होगा. जिसमें चालान का नंबर और भुगतान की राशि लिखी होगी.

2. अब आपको पे टैक्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा. टैक्स का भुगतान करने के लिए आपको कई विकल्प मिलेंगे. जिनमें से आप क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुन सकते हैं.

3. इसके बाद आपको चालान की जानकारी दर्ज करनी होगी.

4. अब भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुने.

5. क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी जैसे कार्ड नंबर, कार्ड होल्डर का नाम, एक्सपायरी डेट और सीवीवी दर्ज करना होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

13 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा