✕

होम / बिजनेस / पतंजलि का फिर छाया जादू, प्रॉफिट में 21 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल, डिविडेंड का भी ऐलान

पतंजलि का फिर छाया जादू, प्रॉफिट में 21 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल, डिविडेंड का भी ऐलान

FMCG कंपनी पतंजली फूड्स ने बाजार बंद होने के बाद सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. साथ ही कंपनी ने 400 फीसदी अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि फूड्स ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं और इस तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 21.38 फीसदी का उछाल आया है. दूसरी तिमाही में कंपनी को 308.97 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो इससे पहले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 255 करोड़ रुपये रहा था. पतंजलि फूड्स ने शेयरधारकों को 8 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड भी देने की घोषणा की है. शेयरधारकों को डिविडेंड के भुगतान करने के लिए  4 नवंबर 2024 को रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दिया गया है. 

कामकाजी मुनाफे में 13.8 फीसदी की बढ़ोतरी

पतंजली फूड्स के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 7821.9 करोड़ रुपए से बढ़कर 8154.2 करोड़ रुपए हो गया है. इस दौरान कामकाजी मुनाफे में 13.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का दूसरी तिमाही में कामकाजी मुनाफा 395.2 करोड़ रुपए से बढ़कर 449.6 करोड़ रुपए (YoY) हो गया है. वहीं, मार्जिन 5.1 फीसदी से बढ़कर 5.5 फीसदी हो गया है. कंपनी का एक्सपोर्ट रेवेन्यू 34.55 करोड़ रुपए हो गया है. पतंजली फूड्स ने कुल 21 देशों में एक्सपोर्ट किया है.

8 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

पतंजली फूड्स की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही ने दो रुपए प्रति शेयर फेसवैल्यू वाले शेयर पर आठ रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड (400 फीसदी) का ऐलान किया है. अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट चार नवंबर 2024 है. इस डिविडेंड का भुगतान 23 नवंबर 2024 से किया जाएगा. पतंजली फूड्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 254.5 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. इसके अलावा ग्रॉस प्रॉफिट सालाना आधार पर 1,021.26  करोड़ रुपए से बढ़कर 1,292.81 करोड़ रुपए (YoY) हो गया है.

एक्सपोर्ट में भा आयी तेजी

पतंजलि फूड्स ने साथ ही में ये भी जानकारी दी है कि ग्राहक भावना भी उदासीन रही थी, जिसका असर दूसरी तिमाही में देखने को मिला है. इसके बाद भी शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में खपत में शानदार प्रगति हुई है. कंपनी ने बताया है कि उनकी कंपनी के प्रोडक्ट्स अब तक 21 देशों में एक्सपोर्ट हो चुके है, जिसके कारण कंपनी का एक्सपोर्ट रेवेन्यू भी 34.55 करोड़ रुपये रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

2 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

5 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

8 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

8 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

3 hours ago