होम / बिजनेस / बेहद सस्ते में मिल रहे हैं Patanjali Foods के शेयर, हाथ से चूक न जाए मौका

बेहद सस्ते में मिल रहे हैं Patanjali Foods के शेयर, हाथ से चूक न जाए मौका

पतंजलि फूड्स के प्रमोटर ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए शेयर बेचने जा रहे हैं, जो बाजार भाव से सस्ते में मिलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Patanjali Foods OFS: बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) के शेयर सस्ते में खरीदने का मौका है. हालांकि, ये मौका केवल 2 दिनों के लिए है. दरअसल, पतंजलि फूड्स ने कल यानी 12 जुलाई को दो दिन के लिए ऑफर-फॉर-सेल (OFS) लॉन्च करने का ऐलान किया था. इस OFS के तहत कंपनी के प्रमोटर अपनी 9 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे. निवेशकों के लिए अच्छी बात ये है कि इस हिस्सेदारी को 1000 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचा जाएगा, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से लगभग 18.36% कम है. 

ऐसा है शेयरों का हाल
पतंजलि फूड्स के इस ऐलान से निवेशकों को बाजार से सस्ते भाव पर कंपनी के शेयर खरीदने का मौका मिलेगा. Patanjali Foods के शेयर की बात करें, तो यह फिलहाल 1,224 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं. बुधवार को कारोबारी दिन की समाप्ति पर करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ कंपनी के शेयर ग्रीन लाइन पर बंद हुए थे. बीते 5 दिनों में इसमें 2.44% और एक महीने में 17.17% की तेजी आ चुकी है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 1,495 रुपए है. माना जा रहा है कि OFS लॉन्च के चलते पतंजलि फूड्स के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

बेची जाएगी इतनी हिस्सेदारी
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना में बताया कि उसकी प्रमोटर कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurved Limited) 2 रुपए के फेस वैल्यू वाले कंपनी के करीब 25,339,640 इक्विटी शेयरों को बेचने जा रही है. यह कंपनी के कुल शेयर कैपिटल का करीब 7 फीसदी है. साथ ही ओवर-सब्सक्रिप्शन की स्थिति में 7,239,897 अतिरिक्त शेयरों को बेचने का भी प्रस्ताव है, जो कंपनी के कुल शेयर कैपिटल का करीब 2% है. इस तरह प्रमोटरों की तरफ से लाया गया OFS कुल 32,579,537 शेयरों यानी 9% प्रतिशत हिस्सेदारी का हो सकता है.

क्यों लाया गया OFS?
30 जून तक पतंजलि आयुर्वेद के पास पतंजलि फूड्स की 39.37% हिस्सेदारी थी. कुल मिलाकर, प्रमोटर समूह के पास कंपनी में 29,25,76,299 शेयर या 80.82% हिस्सेदारी है, जो कि नियमों से ज्यादा है. नियमों के अनुसार, शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों में प्रमोटर की हिस्सेदारी अधिकतम 75 फीसदी हो सकती है. पतंजलि फूड्स की तरफ से बताया गया है कि प्रमोटर की ओर से न्यूनतम शेयरहोल्डिंग नियम को ध्यान में रखते हुए यह OFS लाया जा रहा है. Patanjali Foods का OFS आज यानी 13 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंजों पर एक अलग ट्रेडिंग विंडों में खुलेगा. आज केवल नॉन-रिटेल निवेशक ही इसके लिए बोली लगा सकते हैं. जबकि 14 जुलाई को रिटेल निवेशकों को इन शेयरों के लिए बोली लगाने की अनुमति होगी. बता दें कि ऑफर फॉर सेल (OFS) एक तरीका है, जो कंपनी के प्रमोटर्स को एक्सचेंजों के द्वारा अपने शेयर्स को इंस्टीटूशनल और रिटेल इन्वेस्टर्स को बेचने की अनुमति देता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

14 minutes ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

49 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

1 hour ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

16 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

14 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

1 hour ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

49 minutes ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

13 hours ago