✕

होम / बिजनेस / बाबा रामदेव के इस कारोबार के अधिग्रहण का रास्ता साफ, आखिर कौन है खरीदार?

बाबा रामदेव के इस कारोबार के अधिग्रहण का रास्ता साफ, आखिर कौन है खरीदार?

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी मिलने के बाद बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद (PAL) के होम और पर्सनल केयर बिजनेस के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाबा रामदेव के नेतृत्‍व वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद (PAL) का होम और पर्सनल केयर बिजनेस बिक रहा है. हालांकि, खरीदने वाला कोई और नहीं बल्कि रामदेव की ही कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड है. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इस अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है.  1100 करोड़ रुपए में होने वाले इस सौदे से पतंजलि फूड्स की FMCG सेक्‍टर में स्‍थ‍ित‍ि और मजबूत होगी.

इस तरह मिलेगा फायदा
पतंजलि फूड्स का कहना है कि इस अधिग्रहण से कंपनी के FMCG  प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी. इससे वह एक लीडिंग एफएमसीजी कंपनी बनने के अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ पाएगी. बता दें कि  होम और पर्सनल केयर बिजनेस में डेंटल केयर, स्किन केयर, होम केयर और हेयर केयर से जुड़े उत्पाद शामिल हैं. पतंजलि के इन उत्पादों की अच्छी डिमांड है. 

जुलाई में हुई थी घोषणा
कंपनी को उम्मीद है कि इस अधिग्रहण से ब्रैंड इक्विटी, प्रोडक्ट इनोवेशन, कॉस्‍ट ऑप्टिमाइजेशन, इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर और ऑपरेशन क्षमता में सुधार होगा. साथ ही बाजार हिस्सेदारी पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा. पतंजलि फूड्स लिमिटेड के शेयरधारकों ने 4 अगस्त को इस अधिग्रहण को मंजूरी दी थी. पतंजलि आयुर्वेद पतंजलि फूड्स की एक प्रमोटर है. पिछले वित्त वर्ष मे कंपनी की आय 31961 करोड़ रुपए रही थी. इसी साल जुलाई में पतंजलि फूड्स ने घोषणा की थी कि एक बड़ी एफएमसीजी कंपनी बनने की कोशिशों के तहत वह पतंजलि आयुर्वेद के होम और पर्सनल केयर कारोबार को 1100 करोड़ रुपये में खरीदेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

19 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago