होम / बिजनेस / 500 रुपये में साझेदारी: अमित शाह ने बताया ‘भारत टैक्सी’ का नया कोऑपरेटिव मॉडल

500 रुपये में साझेदारी: अमित शाह ने बताया ‘भारत टैक्सी’ का नया कोऑपरेटिव मॉडल

भारत टैक्सी का यह मॉडल आने वाले समय में देश के परिवहन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और संरचना, दोनों को नई दिशा दे सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

अमित शाह ने ‘भारत टैक्सी’ से जुड़े ड्राइवरों के साथ बातचीत में इस नए राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म के बिजनेस मॉडल को विस्तार से समझाया. उन्होंने कहा कि यह पहल ड्राइवरों को सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, बल्कि महज 500 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ मालिकाना हक भी देती है. दिल्ली में लॉन्च हुए इस कोऑपरेटिव-बेस्ड प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पारंपरिक कमीशन आधारित मॉडल को बदलकर ड्राइवरों को सीधे मुनाफे में हिस्सेदारी देना है.

लॉन्च के बाद ड्राइवरों से सीधा संवाद

5 फरवरी को दिल्ली में ‘भारत टैक्सी’ की औपचारिक शुरुआत दो महीने के सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद की गई थी. शुरुआत में यह सेवा दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में शुरू हुई है. सरकार का लक्ष्य है कि अगले दो वर्षों में इसे देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक विस्तार दिया जाए. ड्राइवरों से बातचीत के दौरान अमित शाह ने कहा, “जो मेहनत करता है, मुनाफा भी उसी को मिलना चाहिए. अब तक 30 फीसदी तक कमीशन कट जाता था और ड्राइवरों को स्थायित्व नहीं मिलता था. भारत टैक्सी में फर्क सिर्फ इतना है कि मालिक आप खुद हैं.”

500 रुपये का निवेश, मुनाफे में सीधी हिस्सेदारी

इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत, कम निवेश और मालिकाना भागीदारी है. अमित शाह ने समझाया कि ड्राइवरों को सिर्फ 500 रुपये का शुरुआती निवेश करना होगा. तीन साल बाद कंपनी के मुनाफे का वितरण इस आधार पर होगा कि टैक्सी ने कितने किलोमीटर सफर किया.

उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यदि भारत टैक्सी 25 करोड़ रुपये कमाती है, तो उसका 20 प्रतिशत पूंजी के रूप में कंपनी के खाते में रहेगा, जबकि 80 प्रतिशत राशि ड्राइवरों के खातों में उनके काम के अनुपात में जमा की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ड्राइवरों को तय किराया तो मिलेगा ही, साथ में मुनाफे का हिस्सा भी मिलेगा, हालांकि इसके लिए शुरुआती तीन वर्षों तक धैर्य रखना होगा.

जीरो कमीशन और सर्ज-फ्री मॉडल

उबर (Uber), ओला (Ola) और रैपिडो (Rapido) जैसे बड़े खिलाड़ी फिलहाल देश के राइड-हेलिंग बाजार पर हावी हैं. इन प्लेटफॉर्म्स पर ड्राइवरों से कमीशन लिया जाता है और कई बार सर्ज प्राइसिंग भी लागू होती है. इसके उलट, भारत टैक्सी मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटीज एक्ट, 2002 के तहत पंजीकृत है और 6 जून 2025 से संचालन में है. यह प्लेटफॉर्म जीरो-कमीशन और सर्ज-फ्री प्राइसिंग मॉडल पर काम करता है, जिससे ड्राइवरों और ग्राहकों दोनों को फायदा मिलने का दावा किया जा रहा है.

‘देसी’ विकल्प के तौर पर पेश

सरकार इसे विदेशी निवेश आधारित राइड-हेलिंग कंपनियों के विकल्प के रूप में पेश कर रही है. सहकारिता आधारित इस मॉडल का उद्देश्य ड्राइवरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें व्यवसाय में भागीदार बनाना है. अमित शाह ने बातचीत के दौरान दोहराया कि “हमारा मकसद मालिकों को अमीर बनाना है, लेकिन यहां मालिक आप हैं.”

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

4 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

4 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

5 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

8 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

8 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

5 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

4 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

4 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

11 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

7 hours ago