✕

होम / बिजनेस / सिंघम जैसा मजबूत है इस कंपनी का शेयर, Ajay Devgan कर रहे मोटी कमाई! 

सिंघम जैसा मजबूत है इस कंपनी का शेयर, Ajay Devgan कर रहे मोटी कमाई! 

अजय देवगन के इन्वेस्टमेंट वाला एक शेयर तेजी से दौड़ रहा है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी उसमें तेजी आई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgan) इन्वेस्टमेंट में भी माहिर हैं. उन्होंने स्टॉक मार्केट में भी पैसा लगाया हुआ है. अजय देवगन के एक इन्वेस्टमेंट ने उन्हें शानदार रिटर्न दिया है. पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड (Panorama Studios International Ltd) के शेयर ने पिछले 5 सालों में करीब 4 हजार प्रतिशत का रिटर्न दिया है. अजय ने डिस्काउंटेड रेट पर इस शेयर को 274 रुपए में खरीदा था. उनके पास पैनोरमा स्टूडियोज के 1 लाख शेयर हैं. 

इस साल इतने चढ़े 
अजय देवगन ने कुछ वक्त पहले ही इस कंपनी में 2.74 करोड़ रुपए की लागत से एक लाख शेयर खरीदे हैं. पैनोरमा स्टूडियोज का शेयर इस साल अब तक यानी जनवरी से जून तक 164.19% का रिटर्न दे चुका है. जाहिर है ऐसे में अजय के इन्वेस्टमेंट की वैल्यू भी बढ़ी है. शुक्रवार को कंपनी के शेयर 7.11% की उछाल के साथ 975.40 रुपए पर बंद हुए. जबकि बाजार में कल गिरावट देखने को मिली. पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों में आई इस तेजी के पीछे एक डील है. 

इस वजह से दौड़े शेयर 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने फिल्म 'धमाल 4' के लिए सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और मारुति इंटरनेशनल के साथ 113.80 करोड़ रुपए का लाइन प्रोडक्शन डील अग्रीमेंट किया है. इस खबर के सामने आते ही कंपनी के शेयरों ने दौड़ लगा दी. 1,301.84 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयर की कीमत छह महीने पहले 282 रुपए थी और आज यह 900 के पार पहुंच गया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 1,094 रुपए और लो लेवल 196 रुपए है.

क्या करती है कंपनी?
पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड मीडिया और मनोरंजन इंडस्ट्रीज की लीडिंग कंपनी है. पैनोरमा स्टूडियोज़ ओमकारा, स्पेशल 26, दृश्यम और सिंघम जैसी फिल्मों से जुड़ी रही है. अजय ने पैनोरमा स्टूडियोज के प्रोडक्शन में बनीं ‘Dil Toh Baccha Hai Ji’, ‘Raid’ और ‘Drishyam’ जैसी फिल्मों में काम किया है. पैनोरमा के फाउंडर Kumar Mangat Pathak हैं. कंपनी की वेबसाइट बताती है कि यह सिनेमा से जुड़े हर काम के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन है. पैनोरमा स्टूडियोज प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन, म्यूजिक, इक्विपमेंट रेंटल और पब्लिसिटी डिज़ाइन में सेवाएं देती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

5 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

6 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

7 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

10 hours ago

बड़ी खबरें