✕

होम / बिजनेस / दौलत का पहाड़ भी नहीं आया काम, क्यों असहाय महसूस कर रहे हैं अरबपति पंकज ओसवाल?

दौलत का पहाड़ भी नहीं आया काम, क्यों असहाय महसूस कर रहे हैं अरबपति पंकज ओसवाल?

पंकज ओसवाल भारतीय मूल के व्यापारी हैं, जिन्होंने पिछले 10 सालों से स्विट्जरलैंड को अपना ठिकाना बनाया हुआ है. इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया में रहते थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय मूल के स्विस बिजनेसमैन पंकज ओसवाल के पास दौलत का पहाड़ है. पिछले साल पंकज और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल (Radhika Oswal) ने दुनिया के सबसे महंगे घरों में शुमार एक बंगला खरीदा था. इस आलीशान बंगले को अपना बनाने के लिए उन्होंने 1649 करोड़ रुपए चुकाए थे. अकेले पंकज ओसवाल की नेटवर्थ ही 3 अरब डॉलर के करीब है. इतनी दौलत होने के बाद भी ओसवाल दंपत्ति आज खुद को असहाय महसूस कर रहा है.  दरअसल, पंकज और राधिका की बेटी वसुंधरा ओसवाल को युगांडा में गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है. पंकज ने युगांडा के राष्ट्रपति से रहम की गुहार लगाई है. 

1 अक्टूबर से हिरासत में 
चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा है क्या. पंकज ओसवाल ने युगांडा के राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा है कि उनकी 26 वर्षीय बेटी को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है. उसे बुनियादी अधिकारों और परिवार या कानूनी मदद लेने से भी रोका जा रहा है. ओसवाल का कहना है कि पीआरओ इंडस्ट्रीज की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वसुंधरा को कॉर्पोरेट और राजनीतिक हेरफेर के कारण 1 अक्टूबर से बिना किसी मुकदमे के हिरासत में लिया गया है. 

झूठे आरोपों का दावा 
भारतीय मूल के कारोबारी का दावा है कि उनकी बेटी के खिलाफ कार्रवाई एक पूर्व कर्मचारी द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों के कारण हुई है. इस कर्मचारी ने कीमती सामान चुराया और ओसवाल परिवार को गारंटर बनाकर 200,000 डॉलर का लोन लिया. बेटी को हिरासत में लिए जाने से ओसवाल परिवार सदमे में है. पंकज ने संयुक्त राष्ट्र से भी दखल की गुहार लगाई है. उन्होंने यूनाइटेड नेशंस वर्किंग ग्रुप के समक्ष अपील दायर करके कहा है कि वसुंधरा से अपमानजनक परिस्थितियों में पूछताछ की गई. उसे बिना किसी कानूनी सलाह या परिवार से संपर्क किए बिना 90 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया.

कोर्ट का आदेश दरकिनार
पंकज का दावा है कि अदालत द्वारा बेटी की बिना शर्त रिहाई के आदेश के बावजूद पुलिस ने कथित तौर पर उसे जमानत पर रिहा होने से रोकने के लिए गलत आरोप लगाए हैं. फैमिली ने वसुंधरा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा है कि उसे अपने परिवार और वकीलों के संपर्क में नहीं रहने दिया जा रहा है. उससे उसका फोन भी छीन लिया गया. उसे गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया है, क्योंकि उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है. बता दें कि ओसवाल परिवार पिछले 10 सालों से स्विट्जरलैंड में रह रहा है.

विवादों से रहा पुराना नाता
पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका का विवादों से भी नाता रहा है. उन पर टैक्स चोरी और लोन में धांधली जैसे कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. 2010 में जब ओसवाल कपल ऑस्ट्रेलिया रहते थे, तब उन्होंने ताज महल जैसा घर बनवाने की कोशिश की थी. करीब 359 करोड़ की लागत वाले बंगले का नाम 'ताज महल ऑन द स्वान' रखा गया था. लेकिन 6600 वर्ग मीटर में फैले इस महल का निर्माण 2010 में रोक दिया गया और 2016 में इसे गिराने का आदेश दिया गया. दरअसल, ओसवाल कपल पर 768 करोड़ की धोखाधड़ी और टैक्स चोरी का आरोप लगा. दोनों को कानूनी मुकदमों का सामना करना पड़ा. बाद में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया छोड़कर स्विट्जरलैंड को अपना घर बना लिया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

14 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

16 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

16 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

12 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

14 hours ago