होम / बिजनेस / Pandora Paper Leak में आया नया मोड़, ED ने जब्त की 30 करोड़ की संपत्ति!

Pandora Paper Leak में आया नया मोड़, ED ने जब्त की 30 करोड़ की संपत्ति!

Pandora Paper लीक मामले में 2.9TB के डाटा में मौजूद 11.9 मिलियन कागजात लीक किए गए थे और ये कागजात ICIJ के द्वारा लीक किए गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में पिछले कुछ समय से बिजनेस और इकॉनमी पर सरकार का पहरा काफी कड़ा हो गया है. जब से बिजनेस को सरकार की प्राथमिकता प्राप्त हुई है तभी से सरकारी एजेंसियों द्वारा बिजनेसमैन और कंपनियों पर नियम और कानूनों के उल्लंघन को लेकर पहरा काफी ज्यादा बढ़ गया है. 2021 में Pandora Paper लीक का मामला सामने आया था. 

क्या था Pandora Paper लीक का मामला?
Pandora Paper लीक मामले में 2.9TB के डाटा में मौजूद 11.9 मिलियन कागजात लीक किए गए थे. ये कागजात ICIJ (International Consortium of Investigative Journalists) के द्वारा लीक किए गए थे. इस लीक से दुनिया के 35 ग्लोबल लीडर्स के गुप्त ‘ऑफशोर अकाउंट्स’ के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी. इन ग्लोबल लीडर्स में कई देशों के पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्य के प्रमुख भी शामिल थे. अब Pandora Paper लीक के माध्यम से ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने एक काफी बड़ा और सख्त कदम उठाया है. 

ED ने जब्त की 30 करोड़ की संपत्ति
हाल ही में जानकारी देते हुए ED ने बताया था कि उसने 30.60 करोड़ की कीमत की संपत्ति जब्त कर ली है. यह संपत्ति स्वरुप भाइयों की है और इनका नाम भी Pandora Paper लीक में सामने आया था. विक्रम स्वरुप और गौरव स्वरुप पर फॉरेन एक्सचेंज के नियमों का पालन न करने का आरोप है. ED द्वारा यह संपत्ति FEMA 1999 (फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) के तहत जब्त की गई है. Pandora Paper लीक में यह बात सामने आई थी कि विक्रम और गौरव, Epilson Enterprises नामक एक कंपनी के मालिक थे जो British Virgin Island में स्थित है. 

FEMA के तहत हुई जांच
FEMA 1999 के तहत जांच शुरू की गई और जांच में पता चला कि स्वरुप भाइयों के पास ‘फॉरेन एक्सचेंज’ के रूप में एसेट मौजूद थे और यह एसेट, जर्सी के स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक और Bank J. में मौजूद थे. यह जांच 14 विदेशी सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा प्रदान किए गए गुप्त कागजातों के आधार पर की गई थी. आपको बता दें कि ये 14 विदेशी सर्विस प्रोवाइडर्स, अमीर लोगों और बड़ी-बड़ी कंपनियों को जाली कंपनी बनाने, फाउंडेशन बनाने और टैक्स से बचने के लिए प्रोफेशनल रूप से सुविधाएं प्रदान करते हैं. 
 
यह भी पढ़ें: अब ट्रेन टिकट बुकिंग के क्षेत्र में उतरेंगे Adani, जानिए क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

57 minutes ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

6 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

6 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

7 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

8 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

6 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

57 minutes ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

9 hours ago