✕

होम / बिजनेस / आने वाले 3 महीनों में OYO बढ़ाएगा होटल्स की संख्या, वर्ल्ड कप से बढ़ेगी कमाई?

आने वाले 3 महीनों में OYO बढ़ाएगा होटल्स की संख्या, वर्ल्ड कप से बढ़ेगी कमाई?

नए होटलों के लिए कंपनी का ध्यान प्रमुख रूप से गोवा, जयपुर, मसूरी, ऋषिकेश, कटरा, नैनीताल, उदयपुर जैसी जगहों पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी फर्म OYO को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. फर्म ने हाल ही में बताया है कि आने वाले तीन महीनों के दौरान 35 से ज्यादा हॉस्पिटैलिटी मार्केटों में OYO द्वारा 750 होटल जोड़े जा सकते हैं. फर्म द्वारा यह फैसला आने वाले फेस्टिव सीजन और सर्दियों के मौसम में टूरिज्म में होने वाली वृद्धि के मद्देनजर लिया जा सकता है. 

750 नए होटल जोड़ेगा OYO
इन 750 होटलों में से ज्यादातर होटल पैलेट (Palette), टाउनहाउस (Townhouse), टाउनहाउस ओक (Townhouse Oak) और कलेक्शन ओ (Collection O) जैसे OYO के प्रीमियम ब्रैंड्स के तहत शामिल किए जाएंगे. हाल ही में कंपनी ने एक बयान देते हुए यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की है. OYO ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि इन नए होटलों के लिए कंपनी का ध्यान प्रमुख रूप से गोवा, जयपुर, मसूरी, ऋषिकेश, कटरा, पुरी, शिमला, नैनीताल, उदयपुर और माउंट अबू जैसी जगहों पर है. 

106% बढ़ी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की संख्या
इस मौके पर OYO के चीफ मर्चेंट ऑफिसर अनुज तेजपाल ने जानकारी देते हुए कहा है कि ‘इन मार्केटों में अपना कारोबार बढ़ाने से हमारे क्वालिटी आवास प्रदान करने के लक्ष्य को भी मजबूती मिलती है और यह यात्रियों को काफी यादगार अनुभव प्रदान करेंगे. नए होटलों से न सिर्फ टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्रीय समुदायों को नौकरी के नए मौके भी मिलेंगे. सरकार द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के हवाले से OYO का कहना है कि इस साल जनवरी से लेकर जून तक भारत आये अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 106% ज्यादा है. 

वर्ल्ड कप से भी होगा फायदा
आपको बता दें भारत में आमतौर पर अक्टूबर से लेकर जनवरी तक त्योहारों का एक सीजन बना रहता है और इस दौरान घरेलु और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही प्रकार के यात्रियों की संख्या अमें वृद्धि देखने को मिलती है. और यही वजह है कि यह समय हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के लिए काफी महत्त्वपूर्ण होता है. इसके साथ ही यह फेस्टिव सीजन काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस साल भारत द्वारा क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भी की जा रही है. BOB (Bank Of Baroda) द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट की मानें तो वर्ल्ड कप की बदौलत हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को लगभग 4200 करोड़ रुपयों का फायदा हो सकता है.
 
यह भी पढ़ें: TCS में Job घोटाला करने वालों पर कंपनी ने की ये सख्‍त कार्रवाई, इतने कर्मचारी हुए बाहर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

17 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago