✕

होम / बिजनेस / OYO की धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना, इन स्थानों पर कंपनी खोलेगी 500 नए होटल

OYO की धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना, इन स्थानों पर कंपनी खोलेगी 500 नए होटल

OYO अब धार्मिक स्थलों पर अपना फोकस बढ़ा रही है. कंपनी का प्लान साल 2025 में देश के प्रमुख धार्मिक केंद्रों पर ज्यादा से ज्यादा होटल खोलना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में करोड़ों लोग जुट रहे हैं. कई टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों ने होटल सर्च में दोगुने तक की उछाल आने की बात कही है. इससे देशभर के धार्मिक स्‍थलों पर व्‍यापक पैमाने पर नए मौके बनने की संभावना है. इसे देखते हुए OYO ने साल 2025 के लिए खास प्‍लानिंग की है. OYO का कहना है कि वह देश के प्रमुख धार्मिक स्‍थलों पर 500 होटल्‍स को एड करने की योजना बना रहा है. इनमें प्रयागराज के साथ ही बनारस, अयोध्‍या, पुरी, हरिद्वार, मथुरा, वृंदावन, अमृतसर, उज्‍जैन, अजमेर, तिरुपति जैसे पॉपुलर धर्मस्‍थल शामिल हैं. यहां सालाना लाखों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं, जिससे खासकर होटल सेक्‍टर के लिए सुनहरा मौका है.

धार्मिक स्थलों पर होगा होटल का विस्तार

OYO ने देश के पॉपुलर डेस्टिनेशन तक अपनी पहुंच बनाने का फैसला ऐसे वक्‍त लिया है, जब देश में रिलिजियस टूरिज्‍म चरम पर है. प्रयागराज में 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ में करोड़ों लोग अभी तक शामिल हो चुके हैं. आने वाले समय में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्‍मीद है. दूसरी तरफ, सरकार की ओर से भी धार्मिक स्‍थलों पर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के विस्‍तार को लेकर कई तरह के फैसले लिए गए हैं, ताकि पर्यटकों का रुझान और बढ़े. इनमें प्रसाद स्‍कीम, रामायण सर्किट, स्‍वेदश दर्शन जैसी योजनाएं शामिल हैं. इसे देखते हुए OYO ने बड़ा फैसला लिया है, ताकि चुनिंदा धार्मस्‍थलों तक पहुंच बनाई जा सके.

अयोध्‍या में 150 तो बनारस में 100 होटल

OYO ने अयोध्‍या, बनारस, प्रयागराज, हरिद्वार और पुरी के लिए खास प्‍लानिंग की है. OYO ने बताया कि वह अयोध्या में 150 से अधिक, वाराणसी में 100 और प्रयागराज, हरिद्वार और पुरी में 50-50 होटल जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है. न्‍यू ईयर वेकेशन के लिए सबसे अधिक खोजे जाने वाले धार्मिक स्थलों की लिस्‍ट में भी अयोध्या शीर्ष स्थान पर है. राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्‍या एक प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है. OYO ने कहा, ‘यह कदम पिछले साल राम मंदिर के उद्घाटन के बाद गुणवत्तापूर्ण आवास की बढ़ती मांग के जवाब में उठाया जा रहा है. OYO ऐप रिकॉर्डिंग पर इस साल नए साल की छुट्टियों में लोगों ने अयोध्या को सबसे अधिक सर्च किया है. ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 39 फीसद की वृद्धि की है.’

रिलिजियस टूरिज्‍म का हो रहा विस्तार

बता दें कि भारत में रिलिजियस टूरिज्‍म यानी की धार्मिक स्‍थलों पर जाने वाले लोगों की संख्‍या में लगातार वृद्धि रिकॉर्ड की जा रही है. एक अनुमान के अनुसार, साल 2028 तक रिलिजियस टूरिज्‍म से 59 बिलियन तक का रेवेन्‍यू जेनरेट होने की संभावना है. इसके प्रभाव के चलते साल 2030 तक तकरीबन 14 करोड़ स्‍थायी और अस्‍थायी रोजगार के मौके बनेंगे. इससे देश की इकोनोमी को भी रफ्तार मिलने की संभावना है. महाकुंभ में भी हजारों करोड़ का रेवेन्‍यू जेनरेट होने की संभावना जताई गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

7 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

9 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

10 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

7 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

10 hours ago