होम / बिजनेस / ऑरेंज इकोनॉमी बनेगी नई ग्रोथ इंजन, Economic Survey में लाइव कॉन्सर्ट और रचनात्मक उद्योगों पर बड़ा फोकस

ऑरेंज इकोनॉमी बनेगी नई ग्रोथ इंजन, Economic Survey में लाइव कॉन्सर्ट और रचनात्मक उद्योगों पर बड़ा फोकस

रिपोर्ट के अनुसार लाइव कॉन्सर्ट और रचनात्मक उद्योग न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि पर्यटन, रोजगार और शहरी सेवाओं में भी बड़ा योगदान देते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

आर्थिक समीक्षा 2025-26 में पहली बार ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ को देश की आर्थिक वृद्धि का अहम आधार बताया गया है. इसमें लाइव कॉन्सर्ट, मनोरंजन कार्यक्रम और रचनात्मक उद्योगों को ऐसी सेवा-प्रधान गतिविधियां माना गया है जो केवल टिकट बिक्री तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पर्यटन, रोजगार और शहरी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करती हैं. सरकार का मानना है कि रचनात्मकता और संस्कृति आधारित यह अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में GDP को नई गति दे सकती है.

क्या है ऑरेंज इकोनॉमी और क्यों है यह खास

आर्थिक समीक्षा के अनुसार ऑरेंज इकोनॉमी वह क्षेत्र है जो रचनात्मकता, संस्कृति और बौद्धिक संपदा से संचालित होता है. इसमें लाइव कॉन्सर्ट, म्यूजिक, मीडिया, कला, पर्यटन और इससे जुड़ी सेवाएं शामिल हैं. समीक्षा में कहा गया है कि यह क्षेत्र मीडिया और पर्यटन के साथ मिलकर विकास का उभरता हुआ इंजन बन सकता है.

कोविड के बाद लाइव कॉन्सर्ट की दमदार वापसी

कोविड-19 महामारी के बाद लाइव कॉन्सर्ट सेक्टर ने तेज रफ्तार से वापसी की है. वर्ष 2024 में लाइव कॉन्सर्ट इंडस्ट्री ने 100 अरब रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. इसका फायदा केवल मनोरंजन उद्योग को ही नहीं, बल्कि होटल, ट्रैवल, ट्रांसपोर्ट और शहरी सेवाओं जैसे अन्य क्षेत्रों को भी मिला है. समीक्षा में कहा गया है कि भारत में कॉन्सर्ट अर्थव्यवस्था अभी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन यह लगातार विस्तार के रास्ते पर है.

युवा आबादी और डिजिटल प्लेटफॉर्म से मिला सहारा

आर्थिक समीक्षा के मुताबिक भारत में लाइव कॉन्सर्ट के बढ़ते चलन के पीछे युवा आबादी, बढ़ती आय, डिजिटल टिकटिंग प्लेटफॉर्म और बेहतर शहरी बुनियादी ढांचा बड़ी वजह हैं. इन कारकों ने बड़े स्तर पर आयोजनों को संभव बनाया है और दर्शकों की पहुंच को भी आसान किया है.

इंटरनेशनल बैंड्स और सिंगर्स ने बढ़ाया ग्लैमर

पिछले साल ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्ड प्ले ने मुंबई और अहमदाबाद में पांच कॉन्सर्ट किए, जो पूरी तरह हाउसफुल रहे. वहीं, इस साल अमेरिकी रॉक बैंड लिंकिंन पार्क और सिंगर जॉन मेयर के कार्यक्रमों को लेकर भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. हालांकि, समीक्षा में यह भी माना गया है कि भारत में लाइव कार्यक्रम स्थलों की कमी और विदेशी कलाकारों को भुगतान से जुड़े नियम अभी भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं.

सिंगल विंडो सिस्टम पर काम कर रही सरकार

इन चुनौतियों को देखते हुए आर्थिक समीक्षा में बताया गया है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय लाइव मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम पर काम कर रहा है. इसमें राज्य सरकारों से जुड़ी सभी जरूरी अनुमतियां शामिल होंगी, जिससे आयोजकों को राहत मिल सकेगी और बड़े अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स भारत में आकर्षित किए जा सकें.

टिकट से आगे भी बड़ा आर्थिक योगदान

समीक्षा में अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया है कि लाइव कॉन्सर्ट केवल टिकट बिक्री तक सीमित नहीं होते. वैश्विक स्तर पर लाइव म्यूजिक कुल म्यूजिक रेवेन्यू का करीब एक तिहाई हिस्सा बनाता है. यूएनसीटीएडी के अनुमानों के अनुसार रचनात्मक उद्योग विभिन्न देशों की GDP में 0.5 से 7 फीसदी तक का योगदान देते हैं.

पर्यटन और रोजगार में भी बड़ा रोल

पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 में यात्रा और पर्यटन का GDP में योगदान 5.22 फीसदी रहा, जो महामारी से पहले के स्तर के करीब है. इस सेक्टर ने 8.46 करोड़ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा किए. आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि लाइव कॉन्सर्ट और रचनात्मक गतिविधियां इस योगदान को और बढ़ा सकती हैं.

विशेष पर्यटन और मरीन इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

समीक्षा में यह भी संकेत दिया गया है कि भारत में विशेष पर्यटन खंडों की अपार संभावनाएं मौजूद हैं. देश की लंबी तटरेखा पर आधुनिक मरीन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर जल-आधारित पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

राज्यों के मॉडल बने मिसाल

आर्थिक समीक्षा में गुजरात, केरल और सिक्किम के उदाहरण दिए गए हैं. गुजरात की इंफ्रास्ट्रक्चर और इवेंट आधारित पर्यटन पहलें विभागों के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण हैं. वहीं, केरल का सामुदायिक भागीदारी वाला मॉडल जिम्मेदार और पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देता है. सिक्किम का नियंत्रित पर्यटन और स्थिरता पर फोकस यह दिखाता है कि सही नियमन से किसी गंतव्य की गुणवत्ता को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है.

ऑरेंज इकोनॉमी को रफ्तार देने के सुझाव

आर्थिक समीक्षा में सुझाव दिया गया है कि लाइव कार्यक्रमों के लिए अनुमतियों को सरल बनाया जाए, विरासत स्थलों को ऐसे आयोजनों के लिए खोला जाए और विदेशी कलाकारों की भागीदारी को आसान किया जाए. साथ ही लंबी दूरी की हाइकिंग ट्रेल्स और राष्ट्रीय मरीना विकास नीति जैसे विशेष पर्यटन खंडों पर भी काम करने की जरूरत बताई गई है. इससे कॉन्सर्ट इकॉनमी और ऑरेंज इकोनॉमी की पूरी क्षमता को साकार किया जा सकेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

15 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

16 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

16 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

19 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

19 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

16 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

16 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

15 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

22 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

19 hours ago