होम / बिजनेस / इस दिग्गज IT कंपनी ने शुरू की छंटनी, कई लोगों की जाएगी नौकरी

इस दिग्गज IT कंपनी ने शुरू की छंटनी, कई लोगों की जाएगी नौकरी

ऑरेकल कॉरपोरेशन ने अपने खर्चे कम करने के लिए अमेरिका में छंटनी शुरू कर दी है. छंटनी की ये आग भारत तक भी पहुंच सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आईटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए बुरी खबर है. दुनिया की टॉप IT कंपनियों में शुमार ऑरेकल कॉरपोरेशन ने अमेरिका में छंटनी शुरू कर दी है. नौकरी से निकाले गए एक कर्मचारी ने यह जानकारी दी है. आशंका जताई जा रही है कि छंटनी की ये आंच भारत तक पहुंच सकती है.

खर्चा कम करने की कवायद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई में ऑरेकल ने ग्लोबल वर्कफोर्स की संख्या कम करने की योजना बनाई थी. मौजूदा समय में ऑरेकल के पास दुनियाभर में 1.43 लाख फुल टाइम कर्मचारी हैं. कंपनी वर्कफोर्स पर होने वाले सालाना खर्चे को नीचे लाना चाहती है, इसलिए उसने छंटनी शुरू कर दी है. हालांकि, अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि ऑरेकल कितने कर्मचारियों को निकालने जा रही है.

इन देशों पर भी असर!
माना जा रहा है कि ऑरेकल भारत, कनाडा और यूरोप के कई देशों में भी छंटनी अभियान चला सकती है. बता दें कि IT सेक्टर की दिग्गज कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट इंक और एपल आदि भी अब लागत घटाने की दिशा में काम कर रही हैं. इसका सीधा असर कर्मचारियों की संख्या पर पड़ेगा. वहीं, कंपनियां नई नियुक्तियों की संख्या कम करने पर भी विचार कर रही हैं.

भारत में इतने कर्मचारी 
ऑरेकल कॉरपोरेशन ने 2019 में भारत में अपने 100 कर्मचारियों की छुट्टी की थी. ऐसे में माना जा रहा है कि अमेरिका में शुरू हुआ छंटनी अभियान भारत भी पहुंच सकता है. कंपनी के लिए यूएस से बाहर भारत सबसे बड़ा डिलीवरी सेंटर है. भारत में ऑरेकल के करीब 38,000 कर्मचारी हैं. यदि कंपनी यहां भी कॉस्ट कटिंग करती है तो कई लोगों की नौकरी जा सकती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

23 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

1 day ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 day ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 day ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.