✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार से बंपर कमाई का मौका, इस हफ्ते खुलेंगे 6 IPO, 11 की होगी लिस्टिंग

शेयर बाजार से बंपर कमाई का मौका, इस हफ्ते खुलेंगे 6 IPO, 11 की होगी लिस्टिंग

आईपीओ मार्केट के लिए ये सप्ताह काफी व्यस्त होने वाला है. इस सप्ताह में कई कंपनियों के IPO निवेश के लिए ओपन होंगे तो कुछ कंपनी के शेयर मार्केट में डेब्यू करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में विशाल मेगा मार्ट और मोबिक्विक जैसे बड़े आईपीओ आए. इन दोनों ही आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला है. अब इस हफ्ते मार्केट में 6 नए आईपीओ आने वाले हैं. मेनबोर्ड सेगमेंट में ममता मशीनरी और ट्रांसरेल लाइटिंग के आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं. इसके अलावा एसएमई सेगमेंट में NACDAC इंफ्रास्ट्रक्चर और आईडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिये खुलेंगे. वहीं, अगले हफ्ते 11 कंपनियों के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने वाले हैं. आइए जानते हैं उनकी पूरी डिटेल्स...

मेनबोर्ड सेगमेंट में ये IPO होंगे लॉन्च

Mamata Machinery IPO: यह 19 दिसंबर को खुलेगा और 23 दिसंबर को बंद होगा। इश्यू का साइज 179.39 करोड़ रुपये है. IPO में 230-243 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पैसे लगाए जा सकेंगे, लॉट साइज 61 शेयर है. शेयर BSE, NSE पर 27 दिसंबर को लिस्ट होंगे.

Transrail Lighting IPO: 400 करोड़ रुपये का इश्यू 19 दिसंबर को खुलेगा और 23 दिसंबर को बंद होगा. शेयर BSE, NSE पर 27 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड की घोषणा होना अभी बाकी है.

SME सेगमेंट में आएंगे ये आईपीओ

NACDAC Infrastructure IPO: यह इश्यू 10.01 करोड़ रुपये का है, इसमें 17 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे. शेयर BSE SME पर 24 दिसंबर को लिस्ट होंगे, बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 33-35 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 4000 शेयर है.

Identical Brains Studios IPO: 19.95 करोड़ रुपये का यह इश्यू 18 दिसंबर को खुलकर 20 दिसंबर को बंद होगा. शेयर NSE SME पर 26 दिसंबर को लिस्ट होंगे. प्राइस बैंड 51-54 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है.

DAM Capital Advisors IPO: दिग्गज इनवेस्टमेंट बैंकर धर्मेश मेहता की अगुवाई वाली DAM कैपिटल एडवायजर्स का पब्लिक इश्यू 19 दिसंबर को खुलने जा रहा है. प्राइस बैंड की डिटेल 16 दिसंबर को सामने आएगी, इश्यू 23 दिसंबर को क्लोज होगा। शेयरों की लिस्टिंग 27 दिसंबर को हो सकती है. 

Ventive Hospitality IPO: यह 20 दिसंबर को खुलेगा और 24 दिसंबर को बंद होगा. कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से 1,600 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 30 दिसंबर को होगी, प्राइस बैंड की डिटेल अभी सामने नहीं आई है.

इन आईपीओ की होगी लिस्टिंग

ये कंपनियां होंगी लिस्ट नए सप्ताह में 16 दिसंबर को NSE SME पर Dhanlaxmi Crop Science के शेयर लिस्ट होंगे. 17 दिसंबर को BSE SME पर Toss The Coin IPO और Jungle Camps India IPO की लिस्टिंग होगी. 18 दिसंबर को BSE, NSE पर Mobikwik, Sai Life Sciences, Vishal Mega Mart के शेयर और NSE SME पर Purple United Sales, Supreme Facility Management के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे. 19 दिसंबर को BSE, NSE पर Inventurus Knowledge Solutions और BSE SME पर Yash Highvoltage के शेयर लिस्ट होंगे. 20 दिसंबर को BSE, NSE पर International Gemmological Institute और BSE SME पर Hamps Bio के शेयरों की शुरुआत होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago