होम / बिजनेस / गिरते बाजार में अवसर या खतरा? हफ्ते के आखिरी दिन इन शेयरों पर रखें नजर

गिरते बाजार में अवसर या खतरा? हफ्ते के आखिरी दिन इन शेयरों पर रखें नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स में करीब 2,497 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 775 अंक फिसलकर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को आई भारी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. तीन दिनों से जारी तेजी का सिलसिला अचानक टूट गया और बाजार दबाव में आ गया. वैश्विक संकेतों की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. ऐसे में आज के कारोबार में चुनिंदा शेयरों पर बाजार की नजर बनी रहेगी.

गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स में करीब 2,497 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) एनएसई निफ्टी 775 अंक फिसलकर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 2,700 अंक तक टूट गया था. इस गिरावट के चलते निवेशकों के लगभग 12–13 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

गिरावट की बड़ी वजह: महंगा होता कच्चा तेल

पश्चिम एशिया में तेल और गैस संयंत्रों पर हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखा गया. वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 6.75 प्रतिशत चढ़कर 114.8 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. हालांकि बाद में इसमें थोड़ी नरमी आई, लेकिन इसका असर बाजार पर साफ दिखा.

किन दिग्गज शेयरों में रही सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में कई बड़े नाम नुकसान में रहे. बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व जैसे शेयरों में दबाव देखने को मिला. एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे की खबर के बाद बैंक का शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया. कारोबार के दौरान इसमें 9 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई.

वैश्विक बाजारों से भी नहीं मिला सहारा

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी का माहौल रहा. दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सभी नुकसान में बंद हुए. यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा, जबकि अमेरिकी बाजार भी शुरुआती कारोबार में दबाव में दिखे.

आज इन शेयरों पर रहेगी खास नजर

आज के कारोबारी सत्र में कुछ चुनिंदा शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. ओएनजीसी, एटीजीएल, फिनकर्व फाइनेंशियल सर्विसेज, जीवीपी इन्फोटेक, गुजरात अल्कलीज, बटरफ्लाई गांधीमढ़ी अप्लायंसेज और जेपी पावर में खरीदारी का रुझान बन सकता है.

वहीं दूसरी ओर श्रीराम फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एएमएस पॉलिमर्स, एप्ट पैकेजिंग, अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स, भास्कर एग्रोकेमिकल्स, डीसीएम श्रीराम इंटरनेशनल, हाइपरसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज और जिंदल पॉली फिल्म्स में बिकवाली का दबाव बना रह सकता है.  बाजार में अचानक आई इस गिरावट से यह साफ है कि वैश्विक घटनाक्रम और कमोडिटी कीमतों का असर भारतीय बाजार पर तेजी से पड़ता है. ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहने और सोच-समझकर निवेश करने की जरूरत है.

बड़ी डील्स और प्रोजेक्ट के चलते इन शेयरों में भी हलचल
आज जिन प्रमुख शेयरों में हलचल दिख सकती है, उनमें टाटा एलेक्सी शामिल है, जिसने Terumo के साथ ग्लोबल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है. एनटीपीसी ने Octopus Energy के साथ MoU साइन किया है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने ABB के साथ साझेदारी की है. विप्रो ने गिफ्ट सिटी में नया AI हब शुरू किया है. जेके सीमेंट को मध्य प्रदेश में लाइमस्टोन ब्लॉक के लिए प्रेफर्ड बिडर घोषित किया गया है. जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने नागौर में नया प्लांट शुरू किया है. आईसीआईसीआई बैंक को ₹768.6 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला है. एनबीसीसी को ₹319.78 करोड़ के नए कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हुए हैं. वहीं एम्बर एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी को ₹328 करोड़ जुटाने की मंजूरी मिली है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

13 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

14 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

15 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

17 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह