होम / बिजनेस / ChatGPT को बनाने वाले Sam Altman आ रहे हैं भारत; क्या है यात्रा का मकसद?

ChatGPT को बनाने वाले Sam Altman आ रहे हैं भारत; क्या है यात्रा का मकसद?

ChatGPT ने थोड़े से समय में ही दुनिया में तहलका मचा दिया है. इससे जहां लोगों का काम आसान हो गया है, वहीं कुछ नौकरियों पर भी खतरा मंडरा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ChatGPT के बारे में तो आप जानते ही होंगे. उसे बनाने वाली कंपनी OpenAI के CEO सैम अल्टमैन (Sam Altman) भारत आ रहे हैं. हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि उनकी इस यात्रा का मकसद क्या है और इस दौरान वह किस-किस से मुलाकात करेंगे. सैम ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह इस हफ्ते कुछ देशों की यात्रा करेंगे, इसमें इजरायल, जॉर्डन, कतर, UAE, भारत और दक्षिण कोरिया शामिल हैं. सैम अल्टमैन ने लिखा है कि वो इन छह देशों की यात्रा के लिए बेहद उत्साहित हैं. 

किससे करेंगे मुलाकात?
सैम अल्टमैन के इस ऐलान के बाद अब लोगों में इसे लेकर एक्साइटमेंट है कि वह भारत में कहां जाएंगे, किससे मुलाकात करेंगे. सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे सवाल पूछे जा रहे हैं. हालांकि, सैम फिलहाल खामोश हैं. उन्होंने ऐसे किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया है. OpenAI के CEO की यह भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है कि जब ChatGPT यहां भी काफी लोकप्रिय हो गया है. बता दें कि 38 साल की उम्र में सैम अपनी क्रिएटिविटी और इनोवेशन के दम पर करीब 250 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक बन गए हैं. 

देखते ही देखते फेमस
OpenAI ने पिछले साल नवंबर में दुनिया के सामने ChatGPT को पेश किया था और देखते ही देखते ये AI टूल फेमस हो गया. म्यूजिक और कविता से लेकर निबंध लिखने तक, ChatGPT अनगिनत कार्यों के लिए एकमात्र समाधान बन गया है. इस टूल को शुरू में न्यूयॉर्क के पब्लिक स्कूलों में प्रतिबंधित कर दिया गया था, क्योंकि शिक्षक नई तकनीक के बारे में अनिश्चित थे. हालांकि, कुछ दिन पहले यह प्रतिबंध हटा दिया गया, क्योंकि लोग अब यह सीखना चाहते हैं कि उभरती हुई तकनीक का सर्वोत्तम उपयोग कैसे किया जाए. 

नौकरियों पर भी खतरा!
ChatGPT की लोकप्रियता को देखते हुए गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने इस साल फरवरी में अपना AI टूल बार्ड और बिंग पेश किया था. हालांकि, इन दोनों के मुकाबले ChatGPT के चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. वैसे, ये AI टूल्स लोगों की परेशानी की वजह भी बन गए हैं. इनके चलते नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है और कई लोगों की नौकरियां जाने की बात भी सामने आई है. एक रिपोर्ट बताती है कि अधिकांश आर्टिफिशल इंटेलिजेंस यानी AI का बेहतर उपयोग करने में लगी हुई हैं, जिसके चलते मई 2023 में लगभग 4000 लोगों को अपनी जॉब गंवानी पड़ी. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पिछले महीने टेक सेक्टर में AI के प्रयोग के चलते 4000 लोगों की नौकरी चली गई.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago