✕

होम / बिजनेस / OnMobile Global Limited ने जारी किए तिमाही नतीजे, रेवेन्यू में हुई 27.3% की वृद्धि

OnMobile Global Limited ने जारी किए तिमाही नतीजे, रेवेन्यू में हुई 27.3% की वृद्धि

ये परिणाम OnMobile की मोबाइल गेमिंग में निरंतर बढ़ोतरी और उन्नत नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की दिशा में की जा रही पहल को दर्शाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुनिया में मोबाइल गेमिंग और एंटरटेनमेंट की अग्रणी कंपनी OnMobile Global Limited ने वित्त वर्ष 2025 (FY25) की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है. Q2 FY25 में कंपनी की आय 1,319 मिलियन रुपये रही, जो पिछली तिमाही की तुलना में 4.7% बढ़ी है. कंपनी का EBITDA 18 मिलियन रुपये रहा, जो 1.4% के मार्जिन को दर्शाता है. मोबाइल गेमिंग से होने वाली आय में 27.3% की वृद्धि हुई और यह 322 मिलियन रुपये रही. Q2 FY25 में मोबाइल गेमिंग के सक्रिय सब्सक्राइबरों की संख्या 8.49 मिलियन हो गई, जिसमें 11.6% की वृद्धि हुई.

कंपनी की DeOSphere के साथ है साझेदारी

OnMobile ने DeOSphere के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है ताकि DeOS ऑपरेटिंग सिस्टम के माध्यम से एडवांस्ड गेमिंग और नेटवर्क सेवाएं प्रदान की जा सकें. इसमें स्ट्रीमिंग और एज कम्प्यूटिंग तकनीकें भी शामिल हैं, जो OnMobile के वैश्विक नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर पर लागू की जाएंगी. इस साझेदारी के तहत, DeOSphere OnMobile से कम से कम 30 प्वाइंट्स ऑफ प्रेज़ेंस (POPs) लीज़ पर लेगा, ताकि एक उन्नत ग्लोबल गेमिंग और AI एज नेटवर्क बनाया जा सके. ये परिणाम OnMobile की मोबाइल गेमिंग में निरंतर बढ़ोतरी और उन्नत नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की दिशा में की जा रही पहल को दर्शाते हैं.

कंपनी परिणामों पर क्या कहा?

Q2 FY25 के परिणामों पर टिप्पणी करते हुए OnMobile के प्रेसिडेंट और COO बिक्रम सिंह शेरावत ने कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी मोबाइल गेमिंग आय तिमाही दर तिमाही बढ़ रही है. हमारे सक्रिय सब्सक्राइबरों की संख्या भी अच्छे से बढ़ी है, जो अब 8.49 मिलियन तक पहुँच चुकी है. हम इस साल के अंत तक गेमिंग को लाभदायक बनाने के लक्ष्य पर हैं और अब बड़े रणनीतिक सौदों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो हमारे व्यवसाय को अगले स्तर पर ले जाएंगे.

OnMobile की ग्लोबल CFO राधिका वेणुगोपाल ने कहा कि हमारी आय में तिमाही आधार पर 4.7% की अच्छी वृद्धि हुई है, जिसमें हमारा गेमिंग व्यवसाय लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. पिछले तिमाही के मुकाबले EBITDA मार्जिन में सुधार हुआ है, जिसका मुख्य कारण आय में हुई बढ़ोतरी है. हम लाभ को और बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

16 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

19 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

19 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

19 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

20 hours ago

बड़ी खबरें