होम / बिजनेस / ऑनलाइन रिटेल मार्केट का कैसा होगा भविष्य, कितने प्रतिशत की होगी ग्रोथ; रिपोर्ट में खुलासा

ऑनलाइन रिटेल मार्केट का कैसा होगा भविष्य, कितने प्रतिशत की होगी ग्रोथ; रिपोर्ट में खुलासा

वजीर एडवाइजर्स और यूनिकॉमर्स की रिटेल और ऑनलाइन मार्केट पर जारी एक सर्वे रिपोर्ट में ये बात सामने आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश में ऑनलाइन रिटेल मार्केट के 32 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ बढ़ने के आसार हैं, जिसमें सबसे ज्यादा योगदान बड़े शहरों के बजाए छोटे शहरों व कस्बों से आएगा. वजीर एडवाइजर्स और यूनिकॉमर्स की रिटेल और ऑनलाइन मार्केट पर जारी एक सर्वे रिपोर्ट में ये बात सामने आई है. इसके अुनसार भारत में रिटेल सेक्टर से 836 बिलियन डॉलर की आय हो रही है, जिसमें से 81.5 फीसदी योगदान अभी भी ब्रिक एंड मोर्टार स्टोर से आ रहा है. 

महामारी का पड़ा असर

India Retail and E-Commerce Trends Report 2022 के अनुसार कोविड महामारी का रिटेल सेक्टर पर बहुत बड़ा असर पड़ा था. इससे वित्त वर्ष 2021 में मार्केट 8.5 फीसदी तक का घाटा रिटेल सेक्टर को उठाना पड़ा था. भारत में संगठित रिटेल दुकानें 12 फीसदी व्यापार करती हैं, जबकि ऑनलाइन सेल्स अभी भी 6.5 फीसदी के आसपास है. हालांकि ये अमेरिका, यूके और जर्मनी से काफी कम संख्या है. 

ऑनलाइन बढ़ रही है सेल्स

2021 में महामारी से संबंधित लॉकडाउन के बावजूद रिटेल सेक्टर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था. इसके बावजूद भारत में ऑनलाइन खुदरा बाजार को उम्मीद है कि अगले कुछ वर्षों में 32% की दर से बढ़ोतरी के साथ 225 बिलियन अमेरीकी डॉलर तक पहुंच जाएगा. 

इस सेगमेंट में हो रही है सबसे ज्यादा बिक्री

डिजिटल शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा जिस सेगमेंट में खरीदारी हो रही है वो है ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट. रिपोर्ट के अनुसार इस सेगमेंट का कुल बिक्री का 9.4 फीसदी कब्जा है. यहां
ऑर्डर के मामले में 143 फीसदी की मजबूत वृद्धि  वॉल्यूम मेंदर्ज की गई है और ऑर्डर मूल्यों में 132% से अधिक की हिस्सेदारी देखी गई. डिजिटल फर्स्ट वाली कंपनियां इसमें अपनी उपस्थिति को सबसे ज्यादा मजबूत कर रहे हैं. कंपनियां ज्यादा पूंजी लगाने के साथ ही छोटे ब्रांड्स का अधिग्रहण भी कर रही हैं. 
 
छोटे शहरों में हो रही है सबसे ज्यादा बिक्री

टियर टू और टियर थ्री शहरों में सबसे ज्यादा खरीदार ऑनलाइन सेगमेंट के बन गए हैं.   2022 में छोटे शहरों के खरीदारों की हिस्सेदारी 61 फीसदी रही जो 2021 में 53.8 फीसदी थी. भारतीय टियर टू और टियर थ्री शहरों में 92.2% और 85.2% की वृद्धि दर्ज की गई.

VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी के पास कितने करोड़ की है संपत्ति

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

13 minutes ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

24 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

33 minutes ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

3 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

33 minutes ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

3 minutes ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

13 minutes ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

24 minutes ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

3 hours ago