✕

होम / बिजनेस / शानदार कैमरे और लुक के साथ 7 जनवरी को लॉन्च होगी OnePlus 13 सीरीज, इतनी होगी कीमत

शानदार कैमरे और लुक के साथ 7 जनवरी को लॉन्च होगी OnePlus 13 सीरीज, इतनी होगी कीमत

OnePlus ने भारत में अपनी OnePlus 13 सीरीज की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है. कंपनी इस सीरीज में OnePlus 13 और OnePlus 13R को पेश करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी Oneplus 13 सीरीज के स्मार्टफोन के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका ये इंतजार खत्म होने वाला है. दरअसल, कंपनी ने इसकी लॉन्च की तारीख से पर्दा उठ दिया है. कंपनी अपनी इस सीरीज के फोन को नए साल यानी अगले महीने 7 जनवरी, 2025 को लॉन्च करेगी. इसका मतलब है कि अगले महीने से ये स्मार्टफोन बिक्री के लिए भारतीय मार्केट में पेश हो जाएंगे. तो आइए जानते हैं कि इस सीरीज ये स्मार्टफोन में आपको कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे और इनकी क्या कीमत होगी?

Oneplus 13 सीरीज की कीमत
वन प्लस 13 सीरीज में अपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, जिनमें Oneplus 13 और Oneplus 13R शामिल हैं. कंपनी ने हाल ही में हैंडसेट से जुड़े कुछ फीचर्स कंफर्म किए हैं. कंपनी के अनुसार Oneplus 13 और Oneplus 13R फोन 6,000 mAh की बैटरी सेटअप के साथ लॉन्च होगा. इन दोनों स्मार्टफोन में लगभग फीचर्स एक जैसे ही होने की उम्मीद है. Oneplus 13 फोन मार्केट में 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आ सकता है. वहीं, Oneplus 13R की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये होगी. 

Oneplus 13 में मिल सकते हैं ये फीचर्स
लीक्स और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस 13 फोन डिवाइस 6.82-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो 2K रिजॉल्यूशन और स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट देगा. वहीं, अगर फोन के कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें सोनी LYT 808 प्राइमरी सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP सोनी LYT600 टेलीफोटो लेंस और 50MP सैमसंग JN1 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है हो सकता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का सोनी IMX612 फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है.  वहीं, Oneplus 13 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.

Oneplus 13R में होंगे ये फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा जोकि 120Hz का रिफ्रेश देगा. स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसमें 50-50 मेगापिक्सल के दो कैमरे और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर कैमरा दिया जा सकता है. वहीं, लीक्स के मुताबिक फोन 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आ सकता है. इसमें भी 6,000 mAh की बैटरी होगी, जोकि 80 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है. इसमें कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन प्रोसेसर का यूज किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago