होम / बिजनेस / फर्जी निकली CBIC की जांच में शामिल एक तिहाई कंपनियां, क्या है पूरा मामला?

फर्जी निकली CBIC की जांच में शामिल एक तिहाई कंपनियां, क्या है पूरा मामला?

CBIC (Central Board Of Indirect Taxes and Customs) द्वारा जांच में शामिल कुल इकाइयों में से एक तिहाई इकाइयां फर्जी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्रालय के रेवेन्यु विभाग के अंतर्गत आने वाला CBIC (Central Board Of Indirect Taxes and Customs), CGST, IGST, एक्साइज ड्यूटी आदि से संबंधित पॉलिसियों के निर्माण और उनको लागू करने का काम करता है. हाल ही में CBIC को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो आपको झटका दे सकती है. 

पहले भी मिली थी फर्जी इकाइयां
अभी तक CBIC (Central Board Of Indirect Taxes and Customs) द्वारा की गई फॉलो-ऑन जांच में शामिल कुल इकाइयों में से एक तिहाई इकाइयां फर्जी हैं. आपको बता दें कि CBIC द्वारा 1 लाख 22 हजार कंपनियों की जांच की जा रही है और ये कंपनियां GST के अंतर्गत आने वाले ITC (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के फर्जी इस्तेमाल को लेकर लगातार सरकार की नजरों में बनी हुई हैं. कुछ समय पहले CBIC द्वारा 77,200 इकाइयों की जांच की गई थी और तब भी फर्जी इकाइयों का रेशो लगभग कुछ ऐसा ही था. 

5000 फर्जी इकाइयां 
यह जानकारी एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई है. अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है कि 30 सितंबर तक जांच में शामिल कुल 1 लाख 22 हजार कंपनियों में से सिर्फ 15,000 की ही पुष्टि हो पाई है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि CBIC द्वारा शुरू की गई इस जांच में लगभग 5000 फर्जी इकाइयों की बात सामने आई थी. 30 सितंबर 2023 तक कुल 4260 फर्जी ITC दावे CBIC द्वारा पकड़े गए थे, 86 करोड़ रुपए रिकवर किये गए थे और 1193 करोड़ रुपयों को ब्लॉक कर दिया गया था. 

भेजे जायेंगे नोटिस
इस वित्त वर्ष की शुरुआत में CBIC ने 77 हजार 200 इकाइयों पर फर्जी ITC दावों के आरोपों के तहत विशेष कार्यवाही शुरू की थी और तब भी CBIC को 22,000 इकाइयों के फर्जी होने के बारे में पता चला था. इस विशेष ड्राइव में ऐसी इकाइयां भी पाई गई हैं जो असलियत में हैं ही नहीं. इन सभी नकली इकाइयों पर आगे जांच की जायेगी और इन्हें ITC से संबंधित आरोपों में नोटिस भी भेजे जायेंगे.
 
यह भी पढ़ें: AI की बदौलत मिलेगी नौकरी? 85% भारतीय कंपनियों ने दिया ये जवाब!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

10 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

13 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

13 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

16 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

16 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

10 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

13 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

12 hours ago