✕

होम / बिजनेस / Samsung कर्मचारियों की एक महीने से चली आ रही हड़ताल खत्म, कंपनी ने मानी सभी मांगें

Samsung कर्मचारियों की एक महीने से चली आ रही हड़ताल खत्म, कंपनी ने मानी सभी मांगें

कंपनी मैनेजमेंट ने कहा कि वह बदले की कार्रवाई नहीं करेगी. इसके अलावा कर्मचारियों ने भी भरोसा दिलाया है कि वह मैनेजमेंट का पूरा सहयोग करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सैमसंग इंडिया के कर्मचारियों ने आखिरकार हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का फैसला कर लिया है. सैमसंग इंडिया के कुल 1750 में से लगभग 1100 कर्मचारी अलग-अलग मांगों को लेकर 9 सितंबर से हड़ताल पर हैं. कर्मचारी सैलरी में बढ़ोतरी के अलावा, काम के लिए बेहतर माहौल, श्रम विभाग द्वारा ‘सीटू’ समर्थित नवगठित सैमसंग इंडिया वर्कर्स यूनियन का पंजीकरण शामिल था. बताते चलें कि मंगलवार को कर्मचारियों की हड़ताल का 37वां दिन था.

तमिलनाडु सरकार ने दी जानकारी

तमिलनाडु सरकार ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के कर्मचारियों ने करीब 1 महीने से ज्यादा समय से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को वापस लेने का फैसला किया. कर्मचारी काम पर लौटने के लिए तैयार हो गए हैं. राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की फैक्टरी में हड़ताल खत्म हो गई है और सभी कर्मचारी काम पर लौटेंगे.

जल्द काम पर लौटेंगे सैमसंग इंडिया के कर्मचारी

हड़ताल वापस लेने का फैसला मंगलवार को श्रम कल्याण विभाग के ऑफिस में हुई सुलह बैठक में लिया गया, जिसमें सैमसंग इंडिया और हड़ताली कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारी अपना आंदोलन खत्म करेंगे और तुरंत काम पर लौट आएंगे. काम पर लौटने पर मैनेजमेंट, विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए कर्मचारियों को परेशान नहीं करेगा.’’ 

आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी कंपनी

सैमसंग इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ''सैमसंग इंडिया अवैध हड़ताल को वापस लेने के सीटू के फैसले का स्वागत करती है. हम तमिलनाडु सरकार को उसके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं और हमारे उन कर्मचारियों का स्वागत करते हैं जिन्होंने बिना शर्त काम पर लौटने का फैसला किया है. हम उन कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे जिन्होंने इस अवैध हड़ताल में सिर्फ भाग लिया था.''
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

14 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

16 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

16 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

12 hours ago