✕

होम / बिजनेस / Donald Trump की जीत पर गौतम अडानी ने उनकी तारीफ में पढ़े कसीदे, कही ये बड़ी बात

Donald Trump की जीत पर गौतम अडानी ने उनकी तारीफ में पढ़े कसीदे, कही ये बड़ी बात

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने ट्रंप को अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी हैं. उन्होंने कहा कि वे दृढ़ संकल्प और साहस का प्रतीक हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने हैं. रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे. ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट कमला हैरिस (Kamala Harris) को भारी वोटों से हराया है. अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर ट्रंप को दुनिया भर से बधाइयां मिल रही हैं. अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी ने भी सोशल मीडिया के जरिए ट्रंप को अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी हैं.

क्या कहा गौतम अडानी ने?

गौतम अडानी ने एक्स (X) पर पोस्ट करते डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई है. उन्होंने बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए कहा कि अगर धरती पर कोई एक व्यक्ति है जो अटूट दृढ़ता, अटल धैर्य, निरंतर दृढ़ संकल्प और अपने विश्वासों के प्रति सच्चे रहने के साहस का प्रतीक हैं, तो वह डोनाल्ड ट्रम्प हैं. यह देखकर खुशी होती है कि अमेरिका का लोकतंत्र अपने लोगों को सशक्त बनाता है और देश के संस्थापक सिद्धांतों को कायम रखता है. अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति-निर्वाचित को बधाई.

राष्‍ट्रपति चुनाव जीतकर रचा है इत‍िहास

ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों से अधिक हासिल किए हैं. यह केवल दूसरा मौका है और पिछले 100 वर्षों में पहली बार हुआ है कि किसी नेता ने एक बार हारने के बाद राष्ट्रपति पद जीता है. ग्रोवर क्लीवलैंड ने 1884 और 1892 में ऐसा किया था. अपने संबोधन में ट्रंप ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्‍होंने कहा कि वह तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक कि वह एक मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं दे देते.

20 जनवरी 2025 को होगा शपथ ग्रहण

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले साल 2016 में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. हालांकि, वो 2020 का चुनाव जो बाइडेन से हार गए थे. अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी 2025 को होगा. इसी दिन से उनके कार्यकाल की शुरुआत होगी. अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करते हुए डोनाल्ड ट्रंप 82 साल के हो जाएंगे. अभी वो 78 साल के हैं. ऐसे में वे अमेरिका के सबसे ज़्यादा उम्र के राष्ट्रपति भी होंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

20 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

22 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

22 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

22 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

23 hours ago

बड़ी खबरें