✕

होम / बिजनेस / उधर हरियाणा में BJP ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड,  इधर शेयर बाजार निवेशकों ने कमा लिए 8 लाख करोड़

उधर हरियाणा में BJP ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड,  इधर शेयर बाजार निवेशकों ने कमा लिए 8 लाख करोड़

मंगलवार को BSE का सेंसेक्स 584.81 अंकों की तेजी के साथ 81,634.81, तो NSE का निफ्टी  217.40 अंकों की तेजी के साथ 25,013.15 अंकों पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जम्मू कश्मीर में हार के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. हालांकि चुनाव परिणाम पूरे नहीं आए हैं, लेकिन 50 सीटों के साथ बीजेपी अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं. ऐसे में इस बड़ी जीत का जश्न मंगलवार यानी 08 अक्टूबर 2024 को शेयर बाजार में भी देखने को मिला है. शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए. शाम को कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 584.81 अंकों की तेजी के साथ 81,634.81, तो निफ्टी  217.40 अंकों की तेजी के साथ 25,013.15 अंकों पर बंद हुआ. तो चलिए जानते हैं किन शेयरों में आज तेजी दिखी और कौन-से शेयर गिरे?

शेयर बाजार तेजी के साथ बंद
6 दिनों की लगातार गिरावट के बाद 7वें कारोबारी दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ. आंकड़ों के अनुसार बांबे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 584.81 अंकों की तेजी के साथ 81,634.81 अंकों पर बंद हुआ. इससे पहले सेंसेक्स 81,763.28 अंकों के साथ दिन के हाई पर भी पहुंच गया था. वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 217.40 अंकों की तेजी के साथ 25,013.15 अंकों पर बंद हुआ. कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 25,044 अंकों के साथ दिन के हाई पर भी पहुंचा. बता दें, बीते 6 कारोबारी दिनों में निफ्टी में 1400 अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी थी.

इन शेयरों में दिखी तेजी
अडानी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी देखने को मिली. एनएसई में अडानी इंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट के शेयर करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए. Strides Pharma Science Ltd के शेयर 2.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,443.00 रुपये, V I P Industries Ltd के शेयर 3.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 543.85 रुपये पर बुदं हुए. भारत इलेट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 3.56 प्रतिशत की तेजी देखी गई. उधर, बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 2 प्रतिशत का इजाफा देखा गया. बैंकिंग शेयरों में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली. इससे पहले सुबह के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को 60 से ज्यादा सीटे मिलती हुई दिखाई दे रही थी, जिसके चलते उस दौरान शेयर बाजार में दबाव देखने को मिल रहा था. जैसे-जैसे रुझान पलटने लगे. वैसे शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. 

इन शेयरों में गिरवाट
अगर गिरावट वाले शेयरों की बात करें, तो टाटा स्टील के शेयर करीब 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं, टाइटन के शेयरों में 2.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. टाटा मोटर्स और भारती एयरटेल के शेयर में भी मामूली गिरावट देखी गई. एसबीआई लाइफ के शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए.

8 लाख करोड़ रुपये का फायदा
शेयर बाजार में इस तेजी की वजह से शेयर बाजार निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपए का जबरदस्त इजाफा हुआ है. आंकड़ों के अनुसार बीएसई का मार्केट कैप सोमवार को 4,51,99,444.70 करोड़ रुपए था, जो बीएसई के बंद होने के बाद 4,59,76,735.49 करोड़ रुपये देखने को मिला. बीएसई का मार्केट कैप निवेशकों की कमाई से जुड़ा हुआ है. जब बीएसई का मार्केट कैप बढ़ता है तो निवेशकों की कमाई होती है. मार्केट कैप गिरने पर निवेशकों को नुकसान होता है. एक दिन पहले निवेशकों को शेयर बाजार से 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ था.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

30 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

42 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

16 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

16 hours ago


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

30 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

42 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

59 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago